Madhya Pradesh Harda Factory Explosion: मध्य प्रदेश के हरदा जिले में पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। सुबह करीब 11 बजे अचानक हुए ब्लास्ट के बाद लोगों के चीथड़े उड़ गए। करीब दो घंटे तक फैक्ट्री में धमाके होते रहे। इसके आसपास बसे घरों में भी आग लग गई। फिलहाल इस भीषण अग्निकांड का कारण तो पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस हादसे के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर इस फैक्ट्री का मालिक कौन है, इस हादसे में प्रशासन की लापरवाही क्या रही। आइए जानते हैं…
कुछ समय पहले ही सील की गई थी फैक्ट्री
जानकारी के अनुसार, मगरधा रोड पर बैरागढ़ गांव में स्थित इस फैक्ट्री के मालिक राजेश अग्रवाल राजू, सोमेश अग्रवाल सोमू और प्रदीप अग्रवाल हैं। हादसे के बाद से वे फरार बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री को कुछ समय पहले ही सील किया गया था। इस हादसे के बाद प्रशासन पर इसलिए भी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि ये रिहायशी इलाके में मौजूद है। इसके आसपास कई घर हैं। जानकारी के अनुसार, ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री के आसपास करीब 50 से ज्यादा घरों में आग लग गई।
ये भी उठे सवाल
जानकारी के अनुसार, इस इलाके में लगातार पटाखा फैक्ट्री संचालित किए जाने पर भी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि ये नगरीय निकाय के क्षेत्र में स्थित है। नगरीय निकाय में किसी भी पटाखा फैक्ट्री का संचालित होना गंभीर मामला है। वैसे बैरागढ़ ग्रामीण इलाका है, लेकिन करीब 20 साल पहले इसे नगरीय निकाय में शामिल कर लिया गया। इतने साल से रिहायशी इलाके में फैक्ट्री कैसे चलती रही, इसे लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।
https://twitter.com/pardeep5889/status/1754795867935035449?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1754795867935035449%7Ctwgr%5E9e9948e77c9289a316cdb44a82b69ec6620c2949%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fstate%2Fmadhya-pradesh%2Fmadhya-pradesh-harda-explosion-people-command-traffic-for-ambulance-after-blast-in-firecracker-factory%2F571617%2F
अवैध हो सकती है फैक्ट्री
फैक्ट्री के अवैध होने की भी बात सामने आई है। सुरक्षा मानकों को धता बताकर भी इस फैक्ट्री को संचालित किया जा रहा था। यह फैक्ट्री पट्टे की जमीन पर संचालित होने की भी बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त फैक्ट्री में सैकड़ों लोग मौजूद थे। इस धमाके की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसके आसपास से निकल रहे राहगीर भी वाहन समेत उड़ गए।
प्रशासन पर गिर सकती है गाज
हरदा अग्निकांड पर मोहन सरकार सख्त है। इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। कहा जा रहा है कि हादसे को लेकर बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है। हरदा कलेक्टर, एसपी और सीएमएचओ पर भी गाज गिर सकती है।
भोपाल के अस्पतालों में तैयारियां पूरी
सीएमएचओ प्रभाकर तिवारी ने कहा कि भोपाल के अस्पतालों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हमीदिया पहुंचे छह मरीजों में से एक की मौत हो गई, जबकि घायलों की स्थिति गंभीर है। सरकारी के साथ निजी अस्पतालों में भी तैयारी की गई हैं। भोपाल हमीदिया अस्पताल में 50 मरीजों के लिए एक स्पेशल वार्ड भी बनाया गया है। 10 बिस्तर वाला इमरजेंसी वार्ड भी यहां तैयार है।
करीब 25 लोग लापता
कहा जा रहा है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। इस हादसे में रेस्क्यू के लिए प्रशासन जुटा हुआ है। हादसे में करीब 25 लोग लापता हैं। जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की भी आशंका है।
ये भी पढ़ें: हरदा में ब्लास्ट के बाद लोगों ने पेश की मिसाल, सड़क पर उतरकर संभाली ट्रैफिक की कमान, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें: Madhya Pradesh Explosion: धमाके के बाद सड़क पर बिखरे मिले घायल, वीडियो देख कांप जाएंगी रूह
ये भी पढ़ें: MP Blast Live: 2 घंटे तक होते रहे धमाके, मरने वालों की संख्या 11 हुई, जांच कमेटी गठित
ये भी पढ़ें: ब्लास्ट से कांप गई ITI , मच गई भगदड़; देखिए कैसा था ब्लास्ट के बाद का मंजर
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
12 hrs ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
13 hrs agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
13 hrs agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
13 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
15 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
1 day agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
1 day agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
2 days agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines