CM Mohan Yadav decision Guna Bus Accident: गुना जिले में हुए भयानक बस हादसे के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए गुना कलेक्टर, गुना एसपी और परिवहन विभाग के कुछ वरिष्ठ अफसरों को हटाने का निर्णय लिया है। इसमें गुना कलेक्टर तरुण राठी, गुना एसपी विजय खत्री, परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह और परिवहन कमिश्नर संजय झा शामिल हैं। वहीं डम्पर चालक, बस मालिक और बस चालक पर FIR दर्ज की गई। हादसे का शिकार बस का फिटनेस 17 फरवरी 2022 को खत्म हो गया था। बस का परमिट भी खत्म हो चुका था।
यह भी पढ़े: ट्रक से टकराकर आग का गोला बनी यात्रियों से भरी बस, MP के गुना में हुआ बड़ा हादसा, अब तक 12 की मौत
किया गया यह बदलाव
गुना बस हादसे में 13 लोगों की मौके पर मौत हो गई, और 16 लोगों को घायल होकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुना कलेक्टर तरुण राठी को तत्काल हटाकर मंत्रालय में अपर सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। गुना जिला पंचायत के CEO प्रथम कौशिक को गुना कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह को भी हटा गया है। उनके स्थान पर गृह विभाग के ACS राजेश राजौरा को परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
यह है पूरा मामला
मध्य प्रदेश के गुना जिले में बुधवार शाम यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई। अब खबर मिली है कि हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा दुहाई मंदिर के पास हुआ। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है।
संबंधित खबरें
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
10 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
12 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
13 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines