हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मध्य प्रदेश सरकार खरीदेगी गोबर और गोमूत्र, जल्द प्रस्ताव पर कैबिनेट में लग सकती है मुहर

विज्ञापन
CM Shivraj Singh Chouhan

Shivraj government: मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार जल्द ही राज्य में गोबर और गोमूत्र खरीदने का काम करेगी। बताया जा रहा है कि इसके लिए योजना तैयार हो चुकी है। जल्द ही इस योजना पर शिवराज कैबिनेट की मुहर लग सकती है। बता दें कि मध्य प्रदेश के पड़ौसी राज्य छत्तीसगढ़ में गोबर और गोमूत्र खरीदा जा रहा है।

शिवराज सरकार का प्लान तैयार

बताया जा रहा है कि शिवराज सरकार ने गोबर और गोमूत्र खरीदने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की तर्ज पर एमपी में प्लान तैयार कर लिया है। मध्य प्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड ने छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना का अध्यन किया है। जिसके बाद ही यह योजना प्रदेश में शुरू की जाएगी।

और पढ़िए – Rajasthan News: जयपुर ब्लास्ट के पीड़ितों से मिली पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, बोलीं- ‘सरकार की लापरवाही से रिहा हुए आरोपी’

मध्य प्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड के सदस्यों ने छत्तीसगढ़ पहुंचकर योजना के बारे में पूरी जानकारी ली थी। जिसके बाद सरकार ने इस योजना पर काम करने की तैयारी की है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में यह योजना लागू और इसका अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला है।

विज्ञापन
और पढ़िए – पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल, कमलनाथ ने दिलाई सदस्यता, विधानसभा चुनाव में मिल सकता है टिकट

प्रस्ताव पर कैबिनेट में लग सकती है मुहर

बताया जा रहा है कि शिवराज कैबिनेट की बैठक में गोबर और गोमूत्र खरीदने की योजना पर मुहर लगाई जा सकती है। इससे पहले गौ संवर्धन बोर्ड ने प्लान बनाकर सरकार को भेजेगा, जिस पर सरकार की तरफ से सभी चीजें पास होने के बाद ही प्रस्ताव पर मुर लगेगी।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola