MP News: मध्य प्रदेश को एक बार फिर नेशनल अवॉर्ड मिला है। इस बार प्रदेश के जल संसाधन के क्षेत्र में नेशनल अवॉर्ड दिया गया है। जहां उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट को यह अवॉर्ड दिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल भी मौजूद रहे। वहीं मध्य प्रदेश को सम्मानित किए जाने पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी खुशी जताई है।
एमपी को मिला राष्ट्रीय जल पुरुस्कार
दरअसल, मध्य प्रदेश को एक बार फिर राष्ट्रीय जल पुरस्कार मिला है। खास बात यह है कि अलग-अलग श्रेणियों में मिला मध्य प्रदेश को मिला यह चौथा राष्ट्रीय जल पुरस्कार। जिसमें जल संसाधन, नदी विकास, गंगा संरक्षण और बर्षा जल संरक्षण के लिए यह अवॉर्ड दिया गया है।
इंदौर को दूसरा स्थान
वहीं देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को भी सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय की श्रेणी में दूसरा स्थान मिला है। वहीं प्रदेश को मिली इस उपलब्धि पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खुशी जताई है। सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि ‘मध्य प्रदेश को श्रेष्ठ जल संरक्षण, प्रबंधन एवं उपयोग के लिए जलशक्ति मंत्रालय द्वारा “राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2022” का प्रथम पुरस्कार का सम्मान माननीय उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी के कर कमलों से प्राप्त होने पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई। यह सम्मान प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गर्व का विषय है। ऐसे प्रयासों से न केवल हमारी धरती बचेगी, बल्कि इस धरा पर जीवन भी समृद्ध होगा।
दरअसल, जल संरक्षण को लेकर पीएम मोदी के मार्गदर्शन में जल शक्ति मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्तर पर जल प्रबंधन और जल संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक व्यापक अभियान शुरू किया है। जिसके तहत हर साल जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अलग-अलग श्रेणियों में अवॉर्ड दिए जाते हैं। इस बार भी अलग-अलग श्रेणियों में 41 विजेताओं को अवॉर्ड दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
8 hrs ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
5 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
8 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
10 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
11 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
11 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
12 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
13 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines