MP Global Investor Summit Preparation: मध्य प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए मोहन यादव सरकार लगातार हर संभव और जरूरी कदम उठा रही है। इसके लिए राज्य के अलग-अलग संभाग में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा फरवरी महीने में राज्य की राजधानी भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया जाना है। इसको लेकर राज्य सरकार की तैयारियां शुरू कर दी गई है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन भोपाल के इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय में किया जाएगा। राज्य सरकार के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर उससे जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को जरुरी दिशा-निर्देश दिए।
पीएम मोदी के आगमन पर खास फोकस
मुख्य सचिव अनुराग जैन ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के उद्घाटन में आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन और उनके कार्यक्रम को लेकर किए जा रहे प्रबंधों की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद हो और प्रोटोकॉल का पालन सही तरीके से किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने आयोजन स्थल पर ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर बड़ी योजना बनाने के निर्देश दिया है। इसके अलावा उन्होंने समिट में आमंत्रित सभी VIP और डेलीगेट्स को सुगमता से कार्यक्रम तक पहुंचाने की प्लानिंग करने के भी निर्देश दिया है।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए पुणे जाएंगे CM मोहन यादव; निवेशकों और उद्योगपतियों से करेंगे सीधा संवाद
मुख्य सचिव का अधिकारियों को निर्देश
इसके साथ ही मुख्य सचिव ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में अलग-अलग सेशन की व्यवस्थाओं, आयोजन स्थल पर तैयार की जा रही सुविधाओं, अलग-अलग सेक्टर्स और गेस्ट के लिए समुचित सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिया है। इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि समिट और आयोजन स्थल से जुड़ी सभी तैयारियां समय-सीमा में पूरी कर ली जाए।
संबंधित खबरें
MP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
23 hrs agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
2 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
2 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
3 days agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
4 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines