Madhya Pradesh Harda Explosion : मध्य प्रदेश से आगजनी की एक बड़ी खबर सामने आई है। एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया, जिससे चारों ओर आग फैल गई है। आग की लपटें उठते ही लोगों में भगदड़ मच गई। आग में कई लोगों के फंसे हुए हैं। दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। इस घटना में अब तक 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।
यह घटना हरदा जिले के बैरागढ़ में स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुई है। जब जोरदार धमाका हुआ उस वक्त कई मजदूर फैक्ट्री के अंदर ही मौजूद थे। पटाखा फैक्ट्री में जैसे-जैसे आग फैल रही थी, वैसे-वैसे रुक-रुक कर विस्फोट हो रहे थे। एक के बाद एक कई धमाके हुए।
पीएम मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश के हरदा में एक पटाखा फैक्ट्री में दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मृत्यु से व्यथित हूं। स्थानीय प्रशासन सभी प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। उन्होंने कहा कि पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
4 लाख सहायता राशि देगी सरकार
मध्य प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये के मुआवजे के ऐलान के साथ घायलों के मुफ्त इलाज की घोषणा की गई है। साथ ही 6 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
सिंधिया ने जताया दुख
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हरदा में हुए हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर दुख जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया
हरदा से भोपाल के बीच ग्रीन कॉरिडोर बनाया जा रहा है। पटाखा फैक्टरी के घायलों को इसी कॉरिडोर से भोपाल के हमीदिया अस्पताल और एम्स भोपाल लाया जाएगा। पटाखा फैक्टरी में विस्फोट में घायल हुए 7 लोगों को हरदा जिला अस्पताल से भोपाल के हमीदिया अस्पताल रैफर किया गया है।
भोपाल से 20 एंबुलेंस रवाना
हरदा में भोपाल से 20 एवं अन्य ज़िलों से कुल मिलाकर 115 एम्बुलेंस भेजी जा रही हैं। इसके अलावा 3 अतिरिक्त एम्बुलेंस में बर्न संबंधी कंज्यूमेबल्स एवं दवाएं भेजी जा रही हैं। मेडिकल कॉलेज भोपाल और मेडिकल कॉलेज इंदौर से चिकित्सकों की स्पेशल टीम हरदा भेजी गई हैं। मेडिकल कॉलेज भोपाल में 50 बेड और एम्स भोपाल में 10 बेड दुर्घटना पीड़ित के लिये तैयारी कर रिजर्व रखे गए हैं।
पटाखा फैक्ट्री में 11 से 15 ब्लास्ट हुए
बताया जा रहा है कि पटाखा फैक्ट्री में 11 से 15 ब्लास्ट हुए हैं। फैक्ट्री के अंदर 100 से अधिक मजदूरों के फंसे होने की खबर आ रही है। कई मजदूर आग से बुरी तरह झुलस गए हैं, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया जा रहा है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।
भोपाल और इंदौर से आ रही हैं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
राजधानी भोपाल से हरदा जिले के लिए 10 एंबुलेंस रवाना हो गई है। साथ ही भोपाल और इंदौर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर जा रही हैं। साथ ही भोपाल और इंदौर में मेडिकल कॉलेज एवं एम्स में बर्न यूनिट को तैयार रहने के लिए कहा गया है। आग में फंसे लोगों को निकालने के लिए टीम जुटी हुई है।
सीएम मोहन यादव ने लिया घटना का संज्ञान
सीएमओ ने बताया कि सीएम मोहन यादव ने हरदा में आग लगने की घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी ली। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए हेलीकॉप्टर से मंत्री उदय प्रताप सिंह, अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी, डीजी होम गार्ड अरविंद कुमार को घटनास्थल पर जाने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन ने 100 से अधिक घरों को कराया खाली
इस आगजनी के बाद प्रशासन ने फैक्ट्री के आसपास के 100 से अधिक घरों को खाली करा दिया है। धमाकों की आवाज सुनकर से आसपास के लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे। धुएं में पूरा इलाका तब्दील हो गया है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन टीम भी मौके पर पहुंची है।
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
10 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
11 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
11 hrs agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
13 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
1 day agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
1 day agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
2 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
2 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
2 days ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines