शब्बीर अहमद, भोपाल: मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होंगे, जबकि तीन दिसंबर को मतगणना की जाएगी। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्य में आचार संहिता लागू हो गई है।
आचार संहिता लागू होने के बाद News 24 MP-CG पर सबसे पहले मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही हैं, पूरा प्लान तैयार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जो भी संवेदनशील इलाके हैं, उनमें वेब कास्टिंग की जाएगी और बूथ के पास कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे।
चेक पोस्ट बनाकर की जाएगी चेकिंग
अनुपम राजन ने तैयारियों को लेकर कहा कि मध्य प्रदेश के बॉर्डर वाले इलाकों में चेक पोस्ट बनाकर चेकिंग की जाएगी और चेक पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। प्रदेश में सर्विलांस की एक टीम तैनात की जाएगी, इसके लिए इलेक्शन कमीशन की तरफ से नंबर जारी किए गए हैं, जिससे आम जनता के लोग आचार संहिता के उल्लंघन करने वालों की शिकायत भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- MP Election: चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए विधायक सचिन बिरला
मतदाताओं को मिलेगी खास सुविधा
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 80 साल से ज्यादा उम्र का कोई मतदाता, जो बूथ पर नहीं पहुंच सकता उसके लिए घर पर वोटिंग की व्यवस्था की जाएगी, जिसके अंतर्गत घर पर वोटिंग के लिए बुजुर्गों को एक विकल्प दिया जाएगा, उन्हें उसका चयन करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा चुनाव पूरी तरीके से निष्पक्ष चुनाव होगा।
बता दें कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच होना है। पिछले चुनाव में भी इन्हीं दो दलों के बीच टक्कर देखने को मिली थी। पिछले चुनाव में कांग्रेस को 114 सीट मिली थी, वहीं बीजेपी को 109 सीटें मिली थी, जबकि बहुमत का आंकड़ा 116 का है। 2018 के चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार बनी और मुख्यमंत्री का पद कमलनाथ को मिला। जिसके कारण पार्टी के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया नाराज हो गए और उन्होंने पार्टी छोड़ दी, जिसका फायदा बीजेपी को मिला और 2020 में शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के सीएम बन गए।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
17 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
21 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
21 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
21 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
23 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines