Madhya Pradesh Election Results 2023 : देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हैट्रिक मारी है तो कांग्रेस और जेडपीएम को एक-एक राज्य में जीत मिली है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। तेलंगाना में कांग्रेस और मिजोरम में जेडपीएम की सरकार आई है। चुनावी हार पर अब नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर एमपी में पार्टी की हार के लिए ईवीएम पर सारा ठीकरा फोड़ दिया है।
मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 136 सीटों पर और कांग्रेस ने 66 सीटों पर जीत हासिल की है। एमपी में कांग्रेस की हार के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक के बाद एक कई पोस्ट किए हैं। उन्होंने पार्टी की हार के लिए ईवीएम को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि किसी भी चिप वाली मशीन को आसानी से हैक किया जा सकता है।
यह भी पढे़ं : मध्य प्रदेश CM के लिए किस दिग्गज का दावा मजबूत, लिस्ट में 6 दावेदारों के नाम
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
क्या भारतीय लोकतंत्र की रक्षा करेंगे सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग : दिग्विजय
दिग्विजय सिंह ने कहा कि साल 2003 से ही मैं ईवीएम से वोटिंग कराने का विरोध जता रहा हूं। क्या हम इस चीज की अनुमति दे सकते हैं कि पेशेवर हैकर्स हमारे लोकतंत्र को नियंत्रित करें। सभी राजनीतिक पार्टियों को इस सवाल का जवाब देना चाहिए। कृपया करके माननीय सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग क्या भारतीय लोकतंत्र की रक्षा करेंगे? दिग्विजय सिंह ने अपने पोस्ट के साथ इंग्लिश न्यूजपेपर की एक खबर भी शेयर की है, जिसमें छपा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ईवीएम को हार के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
https://twitter.com/digvijaya_28/status/1731681876597760260
https://twitter.com/digvijaya_28/status/1731669406898360331
दिग्विजय सिंह ने किए कई पोस्ट
इससे पहले भी दिग्विजय सिंह ने एक्स पर कई पोस्ट किए हैं। उन्होंने अपने पहले पोस्ट में कहा था कि आपके पास सभी विधानसभा सीटों के आंकड़े हैं। विश्लेषण के लिए आपलोगों के पास कांग्रेस और भाजपा को पोस्टल बैलेट से मिले मतों की संख्या प्रस्तुत है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब जनता वही है तो मतदान में इतना बड़ा बदला कैसे हो सकता है। उन्होंने अपने दूसरे पोस्ट में लिखा कि कांग्रेस को पोस्टल बैलेट से मतदान करने वाले और हम पर विश्वास जताने वाले सभी लोगों का धन्यवाद। कांग्रेस पोस्टल बैलेट के मतदान में 199 सीटों पर आगे थी, लेकिन ईवीएम काउंटिंग में पार्टी को अधिकांश सीटों पर जीत नहीं मिली।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं को लेकर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
5 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
6 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
7 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
9 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
11 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines