Sagar Regional Industry Conclave Special: मध्य प्रदेश के सागर जिले के लिए आज दिन बहुत ही ज्यादा खास है, क्योंकि आज सागर में रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव का आयोजन होने वाला है। जिले के जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी ग्राउंड में आयोजित इस कॉन्क्लेव में देश-विदेश के उद्योगपति और निवेशक शामिल होंगे। इस कॉन्क्लेव में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन मीटिंग करेंगे, जो सेक्टोरल-सॉर्स में शामिल होंगे। इलके अलावा इस मौके पर सीएम मोहन यादव कई अलग-अलग नए और प्रस्तावित प्रोजेक्ट्स का वर्चुअल लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे।
कॉन्क्लेव में क्या होगा खास
इस कॉन्क्लेव में सीएम मोहन यादव सागर के अलावा भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के लिए प्रस्तावित भूमि अलॉटमेंट, सागर में MPIDC के रीजनल कार्यालय का भूमि-पूजन करने के साथ ही सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में जिला निवेश प्रोत्साहन केंद्र का लोकार्पण और कोयंबटूर में MPIDC के ऑफिस का लोकार्पण शामिल हैं। इस कॉन्क्लेव का मैन फोकस स्थानीय कुटीर उद्योग को बढ़ाने पर होगा। इसी के तहत बीड़ी उद्योग पर आधारित पृथक सेशन में विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही ‘एक ज़िला-एक उत्पाद’ (ODOP) में सागर संभाग के सभी जिलों के स्थानीय उत्पादों की विश्व स्तरीय गुणवत्ता पर चर्चा की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Madhya Pradesh की सड़कों की बदलेगी सूरत, मोहन सरकार ने दी 750 करोड़ के प्रोजेक्ट को हरी झंडी
कॉन्क्लेव में सेक्टोरल-सेशन
इसके अलावा इस कॉन्क्लेव में अलग-अगल सेक्टोरल-सेशन का भी आयोजन होगा। इसमें पेट्रोकेमिकल, प्लास्टिक संबधित सेक्टर जैसे कृषि, फूड प्रोसेसिंग, डेयरी सेक्टर, कुटीर उद्योग, MSMEs, स्टार्टअप, रिन्यूएबल एनर्जी, टेक्सटाइल, टेक्निकल टेक्सटाइल पर दो राउंड-टेबल सेशन, ‘एक ज़िला-एक उत्पाद’ (ODOP) से जुड़े वॉर्कशॉप भी शामिल हैं।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
21 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
22 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
1 day agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 day agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 day agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
2 days agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines