Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर जोर-शोर से पार्टी के प्रचार में लगे हुए हैं। वहीं प्रदेश में 13 मई को मालवा-निमाड़ के 8 लोकसभा क्षेत्र देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा में मतदान होना है। पार्टी प्रचार के सिलसिले में आज मुख्यमंत्री मोहन यादव देपालपुर विधानसभा के बेटमा पहुंचे। यहां उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई जनहितैसी योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही प्रचंड बहुमत से उन्हें फिर से पीएम बनाने की अपील की है।
सीएम मोहन यादव का संबोधन
सीएम मोहन यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार जनता की सरकार है और सदैव जनता के लिए कार्य करती है। इस बार चुनाव में एक बार फिर मोदी जी को अपना समर्थन और आशीर्वाद देकर प्रचंड बहुमत से विजय दिलाए। इसके साथ ही लोगों को पीएम मोदी की प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना और स्वच्छ भारत मिशन के बारे में बताया। साथ ही इन सभी योजनाओं से लोगों को हुए लाभ के बारे में भी बताया है।
यह भी पढ़ें: ‘तुरंत इस्तीफा देकर देश से माफी मांगें केजरीवाल’, जमानत मिलने पर भड़के CM मोहन यादव
लोगों से वोट की अपील
सीएम मोहन यादव ने लोगों से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी शंकर लालवानी के समर्थन में वोट करने को कहा। बता दें कि आज सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर वार करते हुए कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के वो रॉकेट हैं, जिसे कितना भी लॉन्च कर लो वो जमीन पर धड़ाम करके गिर जाता है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
4 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
8 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
8 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
9 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
10 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
11 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
12 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
14 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines