Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार सत्ता में आने के बाद से ही लगातार जन विकास का काम कर रही है। इसमें किसानों की भलाई के साथ-साथ महिलाओं को सशक्त बनाना और युवाओं को रोजगार देना शामिल है। इसके लिए राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं को बेहतर स्किल के साथ रोजगार के लिए काबिल बना रही है। राज्य सरकार ने बदलते जमाने के साथ रणनीतियों में बदलाव किया है, जिसके साथ आज प्रदेश का हर युवा हुनरमंद हो रहा है और खुद के साथ-साथ राज्य को आत्मनिर्भर भी बनाने योगदान दे रहा है।
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना
राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना’ के तहत अब तक प्रदेश के कई युवाओं को बेहतर स्किल के साथ रोजगार के लिए काबिल बनाया गया है। हाल ही में सीएम मोहन यादव के नेतृत्व और कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री गौतम टेटवाल के दिशानिर्देश में रोजगार मेले के जरिए कई युवाओं ने नौकरियां हासिल की हैं।
यह भी पढ़ें: MP मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग फील्ड में आगे बढ़ें महिलाएं, सरकार-समाज उनके साथ
खोले गए नए आईटीआई केंद्र
इसके अलावा, राज्य सरकार द्वारा 12 जिलों के 22 विकासखंडों में नए आईटीआई जल्दी ही खोले जाएंगे। अब आईटीआई की संख्या 290 हो गई है। जब राज्य में 22 आईटीआई के शुरू होंगे तो प्रदेश के 5,280 अतिरिक्त बच्चों को प्रशिक्षण मिल पाएगा।
ग्लोबल स्किल पार्क
ग्लोबल स्किल पार्क में हर साल 6000 युवाओं को ट्रेनिंग दी जा रही है। बताएं कि भोपाल में 36 एकड़ में बने ग्लोबल स्किल्स पार्क में छात्रों के रहने के लिए कई सुविधाएं लेस होस्टल भी बनाए जा रहे हैं। इस होस्टल में कुल 600 छात्रों और 600 छात्राओं के रहने की सुविधा है। इस पार्क के जरिए हर साल 6000 युवाओं को वर्ल्ड लेवल की स्किल्स ट्रेनिंग दी जाती है।
संबंधित खबरें
भोपाल MLA रेस्ट हाउस के कमरे में मिले युवक-युवती, विधानसभा सचिव से शिकायत
1 hr agoCM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
12 hrs agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
1 day agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
1 day agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
1 day agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
2 days agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
2 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines