CM Mohan Yadav Ladli Behna Scheme: मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना का लाभ उठाने वाली सभी महिलाओं के लिए एक खुशखबरी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव लाड़ली बहना योजना बंद नहीं कर रहे हैं। इससे बड़ी खुशखबरी यह है कि इस बार होली और शिवरात्रि से पहले ही महिलाओं के खाते में ‘लाड़ली बहना योजना’ के 1,250 रुपये आ जाएंगे। इस बात की घोषणा खुद सीएम मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के एक कार्यक्रम में की है। सीएम यादव ने बताया कि इस बार 1 मार्च को सभी लाडली बहनों के खाते में योजना की राशि पहुंच जाएगी।
1 मार्च को योजना के पैसे
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य में कोई योजना बंद नहीं होगी। पिछले कुछ दिनों से कहा जा रहा था कि हमारी सरकार बनने के लाड़ली बहना योजना के लिए हमारे पास पैसा नहीं हैं और इसलिए हम यह योजना बंद कर रहे हैं। लेकिन मैं बताना चाहता हूं, यहां कोई योजना बंद नहीं होगी। लाड़ली बहना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, कन्यादान योजना सहित सभी योजनाएं पहले की तरह ही चलती रहेगी। इस बार हम राज्य की बहनों के खाते में जल्दी योजना राशि डाल रहे हैं। इस बार प्रदेश की सभी बहनों को शिवरात्रि और होली पहले ही 1 मार्च को योजना के पैसे मिल जाएंगे।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के सचिव का ऐलान- शहरी नगरीय निकाय के खिलाफ अवमानना के मामले में दोषी पर की जाएगी कठोर कार्रवाई
सीएम यादव ने की पीएम की तारीफ
इस दौरान सीएम मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी काफी सराहना की और कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। विदेशी ताकते अब हमारी तरफ नजरे नहीं उठा पा रही हैं। देश में अब मुस्लिम बहनों के लिए तीन तलाक के कानून को रद्द किया गया।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
13 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
13 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines