Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को गांधी जयंती पर आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने सीएम मोहन यादव ने इस कार्यक्रम में सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन और अमृत योजना के तहत 685 करोड़ रुपये के 19 प्रोजेक्ट प्रोजेक्ट का भूमि पूजन और लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने सिंगल क्लिक के माध्यम से भोपाल नगर निगम के लिए तीन स्थानों पर नए वेस्ट ट्रांसफर स्टेशन, 2 स्थानों पर सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण भी किया है।
सीएम मोहन यादव का संबोधन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आज महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री दोनों की ही जयंती है। पहले भी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई जाती थी। 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान मनाया। जब हम अपने घरों में सो रहे होते हैं उसके पहले ही स्वच्छता कर्मी काम पर निकल जाते हैं। जैसे सिपाही देश के लिए अपना बलिदान देता है वैसे ही स्वच्छता कर्मी अपने शहर को साफ रखने के लिए काम करता है। स्वच्छता कर्मियों के इस बड़े काम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सराहा है। महात्मा गांधी जी ने स्वच्छता को महत्व दी, उन्होंने आजादी की लड़ाई के साथ स्वच्छता को भी महत्व दिया और उसकी सीख भी दी है। 19 सितंबर के दिन उज्जैन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ हमने स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें: विकास की ओर बढ़ रहा मध्य प्रदेश! रीजनल इंडस्ट्री के बाद अब होगा माइनिंग कॉन्क्लेव
सीएम मोहन ने की कई घोषणाएं
इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कई घोषणाएं भी की है। उन्होंने भोपाल में सभी प्रवेश मार्गो पर प्रवेश द्वार बनेगा, जिनके नाम कला संस्कृति से जुड़े हुए महापुरुषों के नाम पर होंगे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश को गौरवान्वित करने वाले महापुरुषों भगवान राम ,श्रीकृष्ण, राजा भोज और राजा विक्रमादित्य के नाम पर प्रवेश द्वार होंगे। सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थल पर नमो उपवन बनाने का काम करेगी।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
4 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines