Kailash Vijayvargiya News: भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की कार्यकारिणी गठित कर दी गई है। कार्यकारिणी में कुल नौ पदाधिकारी और 16 सदस्य बनाए गए हैं। विधायक दल की कार्यकारिणी में दल के नेता मुख्यमंत्री मोहन यादव बने हैं, तो आदिवासी विधायक ओमप्रकाश धुर्वे को उप नेता और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को मुख्य सचेतक बनाया गया है। कार्यकारिणी में 9 पदाधिकारी और 16 सदस्य शामिल हैं, जिनमें 4 आदिवासी और 2 अनुसूचित जाति के विधायक भी शामिल हैं।
इसी तरह, विधायक शैलेंद्र जैन को महामंत्री, रीति पाठक और रामेश्वर शर्मा को सचेतक, अनुसूचित जाति वर्ग से विधायक हरिशंकर खटीक और संजय सत्येंद्र पाठक मंत्री बनाए गए हैं, वहीं हेमंत विजय खंडेलवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
कार्यकारिणी में विधायक गोपाल भार्गव, जयंत मलैया, नागेंद्र सिंह नागोद, जयसिंह मरावी, मीना सिंह, सीतासरन शर्मा, भूपेंद्र सिंह, अजय विश्नोई, ओमप्रकाश सखलेचा, डा. राजेंद्र पांडेय, दिव्यराज सिंह, उमाकांत शर्मा, मंजू राजेंद्र दादू, रमेश प्रसाद खटीक, जगन्नाथ रघुवंशी और अमरीश शर्मा सदस्य बनाए गए हैं। कार्यकारिणी में चार आदिवासी विधायक और दो अनुसूचित जाति वर्ग के विधायक को जगह दी गई है।
सचेतक की भूमिका निभाने के लिए दो विधायकों, रीति पाठक और रामेश्वर शर्मा को भी नियुक्त किया गया है, जो सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा कार्यकारिणी में हरिशंकर खटीक और संजय पाठक को मंत्री के रूप में शामिल किया गया है। शैलेंद्र जैन को महामंत्री बनाया गया है। वहीं, विधायक विजय खंडेलवाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
सीएम मोहन यादव दिल्ली रवाना
सीएम मोहन यादव अचानक दिल्ली रवाना हुए मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के अलावा विभागों की समीक्षा करने के बाद शाम को विधायक दल की कार्यकारिणी गठित की गई। शाम को अचानक सीएम का प्रोग्राम बदला और वे दिल्ली रवाना हो गए। हालांकि, दिल्ली में उनके कार्यक्रम की जानकारी सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें- Madhya Pradesh की ये यूनिवर्सिटी बनी देश की डिजिटल मार्कशीट और डिग्री देने वाली पहली संस्था
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं को लेकर विवादित बयान
16 hrs agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
4 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
5 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
6 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
6 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
7 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
8 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
11 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines