CM Mohan Yadav on Baba Mahakal Ki Savari: मध्य प्रदेश में इन दिनों महाकाल सवारी से ‘शाही’ शब्द हटाने को लेकर बवाल मचा हुआ है। प्रदेश के संस्कृति और धर्मस्व मंत्री धर्मेंद्र ने न्यूज़ 24 मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ से बात करते हुए बताया था कि राज्य की मोहन यादव सरकार महाकाल सवारी से ‘शाही’ शब्द हटाने के पक्ष में है। इसी बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव महाकाल सवारी में ‘शाही’ शब्द को ‘राजसी’ कर दिया है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि आज उज्जैन में बाबा महाकाल की आखिरी ‘राजसी सवारी’ निकल रही है।
बाबा महाकाल की आखिरी सवारी
सीएम मोहन यादव ने एक वीडियो जारी कर लोगों को बाबा महाकाल की आखिरी सवारी के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने बाबा महाकाल की शाही सवारी की जगह राजसी सवारी कहा। उन्होंने कहा कि आज उज्जैन में बाबा महाकाल की आखिरी ‘राजसी सवारी’ निकल रही है। बाबा का जनता से सीधा सरोकार होगा। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के सभी लोगों पर बाबा की कृपा सब पर बनी रहे।
यह भी पढ़ें: भगवान महाकाल की शाही सवारी के भक्तों को मिले पूरी सुविधा, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए आदेश
महाकाल सवारी की खासियत
इस दौरान सीएम मोहन यादव ने बताया इस साल के महाकाल सवारियों की खासियत क्या है? सीएम मोहन यादव ने बताया कि इस साल बाबा महाकाल की सवारियों में आदिवासी कलाकार शामिल किए गए है। इसके अलावा इस साल की सवारी में सरकारी बेंड शामिल किए गए। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने महारानी अहिल्याबाई के 300 जन्मशताब्दी वर्ष पर कहा कि वह जीवन भर लोकमाता रूप में पूजी गई है। मध्य प्रदेश सरकार उनकी जयंती पर साल भर कार्यक्रम करने वाली है। इस कार्यक्रम के जरिए से उनके जीवन को सामने लाएंगे। कार्यक्रम के लिए एक समिति बनाई गई है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 hr agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
16 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
20 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
20 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
21 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
23 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines