Madhya Pradesh PM E-Bus Scheme: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव तेजी के साथ राज्य में विकास के लिए काम कर रहे हैं। सीएम मोहन यादव ने मंगलवार को मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई। इस बैठक में कैबिनेट ने कई अहम फैसले लिए हैं। सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट ने पीएम ई-बस योजना के तहत राज्य के 6 नगरीय निकायों में 552 ई-बसों के संचालन का अनुमोदन किया है।
इन नगरीय निकायों में दौड़ेंगी ई-बसें
कैबिनेट का कहना है कि शहरों में सिटी बस सेवाओं के बुनियादी ढांचे के विस्तार और ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करने के लिए ई-बस का संचालन बेहद जरूरी है। पीएम ई-बस योजना के तहत राज्य के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और सागर में 552 शहरी ई-बसों का संचालन किया जाएगा, जो पीपीपी मॉडल के आधार पर होगा। बैठक में कैबिनेट ने इस योजना में पेमेंट सिक्योरिटी मेकेनिज्म (PSM) और स्टेट लेवल स्टीयरिंग कम्युनिटी (SLSC) के लिए स्वीकृति दी है।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश की रेशम मार्केट होगी ऑनलाइन, मिलेगा इन्वेस्टमेंट और रोजगार का मौका, क्या है मोहन सरकार की प्रोजेक्ट?
सीएम मोहन यादव की कैबिनेट मीटिंग
इस बैठक में सीएम मोहन यादव की कैबिनेट ने राजगढ़, सिवनी, मंदसौर, बालाघाट और सीधी जिलों के अलग-अलग सिंचाई प्रोजेक्ट के लिए 10,373 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति दी है। इसमें से कैबिनेट ने मंदसौर जिले में सैंच्य क्षेत्र 3550.53 हेक्टेयर के ताखाजी सूक्ष्म दबाव सिंचाई प्रोजेक्ट के पुनरीक्षित स्वीकृति दी है, जिसके लिए 60 करोड़ 3 लाख रुपये खर्च हो सकते हैं। राजगढ़ में भी 4666 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत के साथ मोहनपुरा वृहद सिंचाई प्रोजेक्ट के द्वितीय पुनरीक्षित को स्वीकृति दी है, जिसका सैंच्य क्षेत्र 1,51,495 हेक्टेयर होगा। ठीक इसी तरह सीधी, सीतापुर, रीवा, मौगंज और सिंगरौली में करोड़ों की लागत के साथ सिंचाई प्रोजेक्ट शुरू किए जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
8 hrs agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
8 hrs agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
9 hrs ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
1 day agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
1 day agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
1 day agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
1 day agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
1 day agoसीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
1 day agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines