CM Mohan Yadav Big Announcement on International Yoga Day: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां सीएम मोहन यादव ने लोगों के साथ मिलकर योग और प्राणायाम किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोगों को योग का अर्थ समझाया और बताया कि आखिर हमारे जीवन के लिए योग क्यों जरूरी है। इसके अलावा सीएम मोहन ने प्रदेश में श्रीअन्न उत्पादकों को प्रोत्साहन राशि भी दी। साथ ही प्रदेश में 11 आयुर्वेदिक महाविद्यालय खोलने का अहम निर्णय भी लिया।
सीएम मोहन यादव का ऐलान
योग का अर्थ बताते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि योग का अर्थ होता है जुड़ाव, योग मनुष्य के मन और आत्मा का जुड़ाव करवाता है। योग के जरिए आत्मा और चेतना जुड़ जाती है। योग से हमारी बुद्धि और शरीर दोनों ही पूरी तरह से स्वस्थ्य रहते हैं। हमारे खान-पान, रहन-सहन और आचार-विचार से भी योग का खास संबंध है। इसलिए योग को इस साल श्रीअन्न से भी जोड़ा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2014 संयुक्त राष्ट्र संघ में योग दिवस का प्रस्ताव रखा था, जिसे सर्वानुमति से सभी राष्ट्रों ने स्वीकार किया। आज योग पूरी दुनिया में फैल गया है।
यह भी पढ़ें: CG: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर डिप्टी सीएम की अनोखी पहल, अब घर-घर पहुंचेगी हरियाली
प्रदेश में खुलेंगे 11 आयुर्वेदिक महाविद्यालय
सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में योग को काफी प्रमोट किया जा रहा है। प्रदेश में योग आयोग के गठन के बाद से स्कूल और कॉलेजों में योग को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है। योग टीचर्स को बाकी सब्जेक्ट के टीचर्स की तरह महत्व मिल रहा है। इसके लिए आनंद विभाग भी गठित किया गया है। इस दिशा में कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने बताया कि आयुर्वेद की दृष्टि से भी अहम फैसले लिए गए हैं। प्रदेश में 11 आयुर्वेदिक महाविद्यालय खोलने का फैसला किया है।
संबंधित खबरें
जबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
7 mins agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
3 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
21 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
21 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
22 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
22 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
1 day agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines