CM Mohan Yadav Ayodhya Dham: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वहां भारी संख्या में श्रद्धालुओं पहुंच रहे हैं। आम जनता के साथ-साथ राज्यों के मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल भी रामलला के दर्शन को बेकरार हैं। कुछ दिनों पहले ही उत्तराखंड के सीएम पुस्कर सिंह धामी अपने मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या के राम मंदिर पहुंचे थे। वहीं अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने मंत्रिमंडल के साथ रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाने वाले हैं। इस बात घोषणा खुद सीएम मोहन यादव ने दी है।
सीएम मोहन यादव का लखनऊ दौरा
बीते दिन सीएम मोहन यादव लखनऊ दौरे पर गए थे, जहां वापसी के बाद उन्होंने भोपाल में मीडिया से बात करते हुए कहा कि 4 मार्च को कैबिनेट की बैठक के बाद वह अपने मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों के साथ प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या धाम जाएंगे। उन्होंने कहा कि मां सरयू नदी के किनारे रामलला का अद्भुत मंदिर जगमगा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम और श्रीकृष्ण के जन्म स्थान और बाबा विश्वनाथ के पवित्रधाम का आनंद लेकर वापस आया हूं।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के शहडोल में भी बनेंगे पासपोर्ट, जानें कहां खुला ऑफिस और कब से मिलेंगी सुविधाएं
इस वजह से कैंसिल हुआ फरवरी का प्लान
सीएम मोहन यादव ने बताया कि वह अपने मंत्रिमंडल के साथ फरवरी महीने में ही अयोध्या धाम जाने वाले थे, लेकिन उस समय राम मंदिर में काफी भीड़ थी और कई अन्य व्यस्तताओं के कारण वह फरवरी में अयोध्या धाम नहीं जा पाएं। इसके बाद उनकी कैबिनेट ने फैसला किया कि वह मार्च महीने की बैठक के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए जाएंगे। इस दौरान सीएम यादव ने यह भी कहा कि भगवान श्रीराम के प्रति उनकी श्रद्धा काफी मजबूत है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
4 hrs agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
4 hrs agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
1 day agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
1 day agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
1 day ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
2 days agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
2 days agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
2 days agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
2 days agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines