MP CM Mohan Yadav And Former CM Shivraj Singh Chauhan Reached Delhi: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान सोमवार को एक साथ दिल्ली पहुंचे। इसके बाद सीएम मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान दिल्ली में स्थिति भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में हो रही मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक शामिल हुए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए मेनिफेस्टो पर चर्चा की जाएगी। पार्टी के इस मेनिफेस्टो कमेटी में कुल 27 लोग शामिल हैं, जिसमें से मध्य प्रदेश के 2 सदस्य शामिल हैं।
दिल्ली पहुंचे सीएम यादव और शिवराज
मुख्यमंत्री मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान करीब 11.30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे गए थे। हालांकि इस दौरान इन दोनों नेताओं ने मीडिया से कोई बात नहीं की और गाड़ी में बैठकर चले गए। मालूम हो कि भाजपा के मेनिफेस्टो कमेटी में कुल 27 लोग शामिल हैं, वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इस कमेटी में निर्मला सीतारमन संयोजक और पीयूष गोयल सह-संयोजक हैं।
बैठक में कौन-कौन शामिल
इनके अलावा इस बैठक में अर्जुनराम मेघवाल, धर्मेद्र प्रधान, हिमंता विश्वसरमा, मोहन यादव, शिवराज सिंह चौहान, स्मृति ईरानी, अश्विनी वैष्णव, अर्जुन मुंडा, राजीव चंद्रशेखर, राधामोहन दास अग्रवाल, ओपी धनखड़, तारीक मंसूर, विष्णुदेव साय, मनजिंदर सिंह सिरसा, भूपेंद्र यादव, किरेन रिजीजू, भूपेंद्र पटेल, वसुंधरा राजे, जुएल ओराम, रविशंकर प्रसाद, सुशील मोदी, केशव प्रसाद मौर्य, विनोद तावड़े और अनिल एंटनी भी शामिल हुए।
यह भी पढ़ें: KV Admission 2024: छत्तीसगढ़ के 37 और MP के 95 केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन शुरू, जानें कैसे करें आवेदन
मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका
बता दें कि, भाजपा की मेनिफेस्टो मीटिंग से पहले सोमवार सुबह को मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा। दरअसल, छिंदवाड़ा के मेयर विक्रम अहाके भाजपा में शामिल हो गए। खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
3 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
5 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
6 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
11 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
14 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
15 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
16 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
17 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
17 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines