MP CM Face: मध्य प्रदेश में सीएम चेहरे को लेकर लगातार चल रही अटकलों के बीच आज भारतीय जनता पार्टी ने दोपहर 1 बजे पार्टी कार्यालय में विधायकों की बैठक बुलाई है। पार्टी द्वारा कार्यालय में 1 से 3 बजे तक पंजीयन एवं सामूहिक लंच का कार्यक्रम रखा गया। साथ ही लंच के बाद सभी विधायकों का सामूहिक फोटो सेशन होगा। इन सबके बाद पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में शाम 4 बजे से विधायक दल की बैठक शुरू होगी। वहीं, विधायक दल की बैठक से पहले सभी बीजेपी विधायकों को पार्टी से मुख्यमंत्री के नाम पर मीडिया से बोलने से बचने का निर्देश दिया गया है।
बता दें कि 3 दिसंबर को चुनाव परिणाम आने के बाद से ही पार्टी में सीएम चेहरे को लेकर लगातार कयास लगाया जा रहा है। वहीं, विधायक दल की बैठक के बाद आज शाम तक मध्य प्रदेश में सीएम को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी। वहीं, बैठक में चुनाव में 12 मंत्रियों की हार को लेकर आकलन किया जाएगा। दरअसल, विधानसभा चुनाव में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा समेत 12 मंत्रियों को हार का मुंह देखना पड़ा है। पार्टी अब हार की समीक्षा कर हार के कारणों का पता लगाएगी।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: युवक ने कुत्ते को पीट-पीट कर मार डाला, सिंधिया ने लगाई गुहार तो सीएम शिवराज बोले- अंजाम भुगतना होगा
मंत्रियों के हार की समीक्षा
वहीं, पार्टी देखेगी कि भाजपा की लहर के बीच भी ये मंत्री कैसे हार गए। हारने वाले मंत्रियों में नरोत्तम मिश्रा के अलावा गौरीशंकर बिसेन, राजवर्धन दत्तीगंव, महेंद्र सिंह सिसोदिया, राहुल लोधी, कमल पटेल, प्रेम पटेल, अरविंद भदौरिया, भारत सिंह कुशवाहा, सुरेश धाकड़, रामखिलावन पटेल और रामकिशोर कावरे का नाम शामिल है। वहीं, इनमें से कई मंत्री 20 हजार से अधिक मतों से पराजित हुए तो, कुछ को एक हजार के मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान बूथ मैनेजमेंट में एक्सपर्ट भाजपा हर उस बूथ का विश्लेषण कर रिपोर्ट तैयार कर रही है।
बड़े नेताओं के बंगले पर समर्थकों का जमावड़ा
सुबह से ही बीजेपी के बड़े नेताओं के बंगले पर समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ है। वहीं, मुख्यमंत्री पद के दावेदार पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के यहां प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी हुई है। साथ ही सीएम पद के दावेदार नरेंद्र सिंह तोमर के बंगले पर भी ग्वालियर-चंबल संभाग से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचें है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
5 hrs agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
6 hrs agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
6 hrs ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
23 hrs agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
1 day agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
1 day agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
1 day agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
1 day agoसीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
1 day agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines