MP Cabinet Minister Kailash Vijayvargiya: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार राज्य के विकास के साथ-साथ प्रदेश वासियों के जीवन को भी बेहतर बनाने का भी काम कर रही है। इसके लिए मोहन यादव सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता तक पहुंचे इसके लिए सरकार कई कार्यक्रम आयोजित करती हैं। आज भी भोपाल के नरोन्हा प्रशासन अकादमी में नगरीय सुशासन-मानव अधिकार विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि सरकारी योजनाओं और कार्यक्रम की सफलता में जन-भागीदारी की अहम भूमिका होती है।
कैलाश विजयवर्गीय का संबोधन
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने संबोधन में हर स्तर पर समाज की जन-भागीदारी बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं और कार्यक्रम की सफलता में जन-भागीदारी का बहुत अहम रोल होता है। नगरीय क्षेत्र में विकास के काम के लिए केन्द्र सरकार की तरफ से ज्याद से ज्यादा आर्थिक मदद मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में शहरों के विकास के लिए स्मार्ट सिटी जैसे महत्वाकांक्षी कार्यक्रम पर तेजी से काम किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में ई-नगरपालिका का इस्तेमाल आसान, CM मोहन यादव के सख्ती का हुआ असर
बच्चों में सफाई का संस्कार
इस दौरान उन्होंने इंदौर शहर का उल्लेख करते हुए कहा कि पीएम मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत इंदौर में एक दिन में 12 लाख पौधे लगाए गए हैं। आज इन पौधों की देख-भाल शहर के नागरिक आगे बढ़कर कर रहे हैं। इसी दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने स्वच्छता ही सेवा अभियान की चर्चा की। उन्होंने कहा कि बच्चों में सफाई के संस्कार शुरू से डालने चाहिए। तभी इसके बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। इंदौर शहर में स्वच्छता के मामले में देशभर में मध्य प्रदेश को खास पहचान दिलाई है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines