Madhya Pradesh Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज 3 मंत्रियों को अपने कैबिनेट में शामिल कर लिया। राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने तीनों विधायकों को राजभवन में मंत्रिपद की शपथ दिलाई। जिन विधायकों को मंत्रिपद की शपथ दिलाई गई है, उनमें राजेंद्र शुक्ला, गौरीशंकर बिसेन और राहुल लोधी शामिल हैं।
गौरीशंकर बिसेन महाकौशल क्षेत्र से, राजेंद्र शुक्ला विंध्य क्षेत्र से जबकि राहुल लोधी बुंदेलखंड क्षेत्र से विधायक हैं। तीन नए विधायकों के मंत्रिपद की शपथ लेने के बाद शिवराज कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या 33 हो गई है। फिलहाल, कैबिनेट में एक मंत्री का पद खाली रखा गया है।
https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1695277574451315048
ब्राह्मण और पिछड़ा वर्ग के विधायकों को मिली जगह
गौरीशंकर बिसेन महाकौशल क्षेत्र के बालाघाट से विधायक हैं और वे मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हैं। गौरीशंकर बिसेन 1985, 90, 93 और 2003 में विधायक चुने जा चुके हैं। 2008 में उन्हें मंत्री बनाया गया था। वे 1998 और 2004 में सांसद भी चुने गए थे। साथ ही मध्यप्रदेश भाजपा के तीन बार अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
राजेंद्र शुक्ला ब्राह्मण नेता हैं और वे विंध्य क्षेत्र के रीवा से विधायक हैं। राजेंद्र शुक्ला चार बार विधायक चुने गए हैं। वे पहली भी राज्य सरकार में मंत्री रह चुके हैं। पहली बार 2003 में वे विधायक चुने गए थे।
तीसरे विधायक जिन्हें शिवराज कैबिनेट में शामिल किया गया, राहुल लोधी हैं, जो पिछड़ा वर्ग से आते हैं। राहुल सिंह लोधी भाजपा की सीनियर नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे हैं। लोधी बुन्देलखंड क्षेत्र में टीकमगढ़ जिले के खरगापुर से पहली बार विधायक बने हैं। बता दें कि इससे पहले शिवराज कैबिनेट का आखिरी बार विस्तार जनवरी 2021 में हुआ था।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
3 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
8 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
9 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
9 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
10 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
11 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
14 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines