MP Cabinet Meeting News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले के सिंग्रामपुर में वीरांगना रानी दुर्गावती जी की 520 जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसके साथ ही किसानों को भी सौगात दी गई है। दमोह जिले में हवाई पट्टी बनाने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही रानी दुर्गावती के नाम से योजना शुरू होगी।
हालांकि, कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और नई तबादला नीति को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ। खास बात ये है कि इस बैठक में नए मुख्य सचिव अनुराग जैन भी शामिल हुए।
पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल सिंग्रामपुर में आयोजित मंत्री परिषद की बैठक के महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश में इस बार दशहरा लोकमाता अहिल्याबाई को समर्पित होगा। सभी मंत्री अपने प्रभार के जिले या विधानसभा क्षेत्र में दशहरे पूजन करेंगे। वहीं, लाड़ली बहनों के खातों में 1574 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए हैं।
इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी
- कोदो-कुटकी उगाने वाले किसानों के प्रति हेक्टेयर 3900 रु. अनुदान दिया जाएगा। कोदो-कुटकी सहित मोटे अनाज के उत्पादन पर प्रोत्साहिन राशि भी निर्धारित की होगी।
- शक्ति अभिनंदन 2 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक चल रहा है। बालिकाओं को प्रशिक्षण दिए जाएंगे। मार्शल आर्ट का प्रदर्शन होगा, महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। महिलाओं को साइबर सिक्योरिटी को लेकर भी ट्रेनिंग दी जाएगी। सभी थानों में शक्ति संवाद का आयोजन किया जाएगा।
- कैबिनेट बैठक में किसानों को 0% ब्याज पर लोन के प्रस्ताव को मंजूरी।
- खेती का रकबा बढ़ाकर 1 लाख हेक्टेयर करने का फैसला ।
- जैन आयोग के गठन को मंजूरी । जैन समाज आयोग में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष को मानदेय देने का भी प्रावधान ।दिगंबर और श्वेतांबर दोनों समुदाय मिलकर आयोग चलाएंगे।
- जबलपुर के मदन महल किले के चारों तरफ की पहाड़ी को भव्य रूप दिया जाएगा।
- दमोह जिला में पहले से मौजूद हवाई पट्टी को मध्य प्रदेश सरकार उन्नत करेगी। दमोह में एयर स्ट्रिप बनाई जाएगी।
- साइबर सिक्योरिटी बड़ी चुनौती है। सोशल मीडिया को लेकर ट्रेनिंग होगी।
- रानी दुर्गावती के ऐतिहासिक और गौरवान्वित विरासत को संवारने का निर्णय भी लिया गया। मदन महल किले में रानी दुर्गावती का भव्य स्मारक निर्माण के लिए मंत्री समिति बनाई गई है । 100 करोड़ की लागत से स्मारक और संग्रहालय का लक्ष्य।
- लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग नर्सिंग महाविद्यालयों में 2 कैटेगरी थी अब हमारी मध्यप्रदेश सरकार ने मेडिकल डिपार्टमेंट और डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल एजुकेशन को एक ही कर लिया था। अब इन्हें एक प्रकार से संतुलित किया जाएगा।
- कैबिनेट बैठक में श्री अन्न योजना के नाम रानी दुर्गावती के नाम पर करने का निर्णय लिया गया है।
- जनजातीय वर्ग के हितों के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों पर विचार किया गया।
सिंग्रामपुर में बोले सीएम मोहन यादव
अब समय इसी बात का आया है की रानी दुर्गावती की तरह हमारी बहनें भी शस्त्र हाथों में लेकर पूजा करें। बहन हो या भाई हो शस्त्र पूजन से समाज का पौरुष जगाना है। हमारी सरकार का फैसला है प्रदेश के सभी मंत्री, सांसद विधायक जहां पर भी रहेंगे दशहरे पर शस्त्र पूजा करेंगे। हजारों साल से हमारी यही पहचान है, हाथों में शास्त्र और शास्त्र दोनों रहा है।
ये भी पढ़ें- ‘छोटे उद्योगों के उद्यमियों को MP सरकार से मिलेगी पूरी मदद’, MSMEs विभाग की बैठक में बोले CM मोहन यादव
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 hr ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines