Madhya Pradesh Betul Coal Mine Collapses: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के WCL की छतरपुर-1 कोयला खदान में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। खदान में एक फेज की स्लैब अचानक गिरने से कई मजदूर मलबे में दब गए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।
रेस्क्यू टीम, SDRF और पुलिस दल मौके पर
वहीं, सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम, SDRF और पुलिस दल तुरंत मौके पर पहुंच गया है। साथ ही रेस्क्यू टीम ने खदान के अंदर घुसकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मलबे में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। यह हादसा वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (डब्लूसीएल) के पाथाखेड़ा में हुआ। बताया जा रहा है कि खदान की 10 मीटर की छत गिर गई है। मौके पर कलेक्टर नरेंद्र रघुवंशी, एसपी निश्चल झरिया मौजूद है। बैतूल एसपी ने घटना की पुष्टि की है और वे खुद मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं।
तीन मजदूरों के मौत
बता दें कि अब तक तीन मजदूरों के मौत की पुष्टि हुई है। इस हादसे में जिन 3 मजदूरों की मौत हुई है, उनकी शिनाख्त हो चुकी है। बैतूल एसपी निश्चल झारिया ने कहा कि हादसे में शिफ्ट इंचार्ज गोविंद, ओवर मेन हरि चौहान और माइनिंग सरदार रामदेव पंडौले की मौत हो गई है। ये एक बड़ा हादसा है और पहले भी इस तरह के हादसों में मजदूरों की मौत हो चुकी है। बैतूल एसपी निश्चल खुद मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं।
फिलहाल बचाव कार्य जारी है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। यह घटना वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड पाथाखेड़ा क्षेत्र में गुरुवार दोपहर तीन बजे हुई। छतरपुर-1 खदान के मुहाने से करीब 3.5 किलोमीटर अंदर कंट्यूनर माइनर सेक्शन में कर्मचारी काम कर रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया। हालांकि, हादसा किन कारणों से हुआ है, अभी तक इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, प्राथमिक जानकारी मिली है कि खदान की स्लैब ढहने से यह बड़ा हादसा हुआ है।
शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कोयला खदान में छत गिरने के बाद मलबे के नीचे से निकाले गए 3 डब्ल्यूसीएल मजदूरों की मौत हो गई है। पुलिस ने कहा कि मृतकों में से 2 स्थानीय थे, जबकि तीसरा व्यक्ति पड़ोसी छत्तीसगढ़ के कवर्धा का निवासी था। उसके परिवार से संपर्क किया जा रहा है। एसपी निश्चल झारिया ने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 day ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
11 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
12 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines