Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी सरकार बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) से जुड़े कुछ पूर्व स्वयंसेवकों ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। मिली जानकारी के अनुसार, इन्होंने अपने राजनीतिक दल का नाम ‘जनहित पार्टी’ रखा है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस पार्टी ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
बढ़ सकती है मुश्किल
मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आरएसएस से जुड़े कुछ पूर्व स्वयंसेवकों ने एक नया राजनीतिक दल बनाकर चुनाव ऐलान किया है। इस दल का नाम ‘जनहित पार्टी’ रखा गया है। इस पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों की मानें तो वह आगामी विधानसभा चुनाव में जनहित पार्टी से उम्मीदवार भी खड़ा करेंगे।
भाजपा का नुकसान करेगी पार्टी
जनहित पार्टी से जुड़े अभय जैन का कहना है कि पिछले करीब दो दशक से मध्य प्रदेश में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी के वोटों में हमारी पार्टी सेंध लगाएगी। उनका कहना है कि वर्ष 2018 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में वह वहां नहीं थे तो भाजपा को झटका लगा था। इस बार भी ऐसा ही होगा।
अमित शाह-योगी संग नजर आईं ममता तो चौधरी हुए ‘अधीर’ पूछा- डिनर में न जातीं तो कोई आसमान नहीं टूटता
जनहित पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि उनका राजनीतिक दल कुल 230 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा और उन्हें उम्मीद है कि पार्टी बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी। इसके साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि उनका लक्ष्य बहुत बड़ा है। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सफलता मिली तो पार्टी का विस्तार भी किया जाएगा।
‘भाजपा जहरीला सांप तो AIADMK है कूड़ा’, सनातन धर्म को डेंगू बताने वाले उदयनिधि के फिर बिगड़े बोले
अभय जैन की मानें तो मध्य प्रदेश में कई वर्षों से सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी सरकार से आम जनता असंतुष्ट है। ऐसे में अगर हम चुनाव में आए तो जाहिर तौर पर हिंदू मानसिकता के लोग हमें ही पसंद करेंगे। ऐसे में अगर भाजपा कुछ वोट खोएगी तो इससे कांग्रेस को फायदा होगा।
संबंधित खबरें
शराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
16 mins agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
3 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
17 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
17 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines