मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को हुए मतदान के बाद गुरुवार की शाम एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ गए। इन नतीजों में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाती दिख रही है। हालांकि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एग्जिट पोल के परिणामों पर ध्यान न देने की अपील की है।
कमलनाथ ने भरोसा जताया है कि तीन दिसंबर को मतगणना होने पर असल तस्वीर साफ होगी और कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि मैं कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को उनकी ताकत याद दिलाना चाहता हूं। उन्होंने यह भी वादा किया कि जनता ने कांग्रेस के समर्थन में जमकर मतदान किया है।
जनता लगाएगी कांग्रेस सरकार पर मुहर
उन्होंने कहा कि तीन दिसंबर को जब मतगणना शुरू होगी तो कांग्रेस की सरकार पर जनता की मुहर लग जाएगी। कमलनाथ ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, ‘मैंने हमेशा आपसे कहा है कि देश विजन से चलता है, टेलीविजन से नहीं।’ उन्होंने आगे कहा कि एग्जिट पोल में कुछ भी दिखाई दे आपको अर्जुन की तरह निगाहें सिर्फ अपने लक्ष्य पर रखनी है।
पूरा ध्यान मतगणना पर लगाएं कार्यकर्ता
पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट में गलत मतगणना होने की आशंका भी जता दी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि उन्हें अपना पूरा ध्यान मतगणना के दिन पर लगाना है और सुनिश्चित करना है कि कांग्रेस को मिला एक-एक वोट सही से गिना जाए और प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस की सरकार बने। अंत में उन्होंने जय कांग्रेस विजय कांग्रेस का नारा भी दिया।
क्या कहता है एग्जिट पोल का परिणाम
News24-TodaysChanakya के एग्जिट पोल में भाजपा को 151 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं कांग्रेस के खाते में 74 सीटें आने का अनुमान लगाया गया है। बता दें कि मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं और बहुमत के लिए 116 सीटों की जरूरत होती है। एग्जिट पोल के परिणामों में भाजपा यह जादुई आंकड़ा आसानी से पार करती दिख रही है।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
4 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines