Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। इस बीच प्रदेश में लगातार केंद्रीय नेताओं की जनसभाएं हो रहीं हैं। वहीं, सभी दलों के नेता एक-दूसरे आरोप लगाने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। इस दौरान शाजापुर में पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस वो पार्टी है, जो सिर्फ एक परिवार के लिए काम करती है और उसे आपके परिवार से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जहां-जहां कांग्रेस आई, तबाही लाई।
शाजापुर में बोले- पीएम
इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में बैठकर चुनावों का हिसाब लगाने वाले इसका आकलन नहीं कर पाए हैं। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की ऐसी आंधी चली है, जिसमें कांग्रेस का तंबू उखड़ जाएगा। क्योंकि, भाजपा की जीत की जिम्मेदारी मेरी माताओं, बहनों, बेटियों और नौजवानों ने संभाल ली है।
बैतूल में पीएम मोदी की चुनावी सभा
पीएम नरेंद्र मोदी अपने चुनावी सभा करने के क्रम में बैतूल पहुंच गए हैं। यहां पहुंचने पर बैतूल सांसद डीडी उईके ने अंग वस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। यहां पीएम मोदी ने बैतूल की पांच विधानसभाओं के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम ने एक बार फिर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी वीरों का सम्मान नहीं किया। मैं देशवासियों को उनके नसीब पर नहीं छोड़ सकता। परमात्मा ने मुझे शक्ति दी है, मैं चैन से नहीं बैठ सकता था। तब मैंने निश्चय किया कि कोई भी मां भूखी न सोए। तो मैंने सरकार के अन्न के भंडार खोल दिए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की हार को निश्चित देख उनके नेता बौखला गए हैं और उन्होंने अधिकारियों को धमकाना शुरू कर दिया है। अधिकारियों को डरने की जरूरत नहीं है। ईमानदारी से काम करें। एमपी में आज भी भाजपा है, 3 दिसंबर के बाद भी रहेगी। कांग्रेस को डर है कि मोदी कहीं लॉकर न खोल दे।
रीवा के देवतालाब में बोले- शाह
विधानसभा चुनावी तैयारियों के बीच रीवा के देवतालाब में गृहमंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीमारू राज्य को बेमिसाल राज्य बनाने का काम अगर किसी ने किया है वह भाजपा है। मैं इंडिया एलाइंस से पूछना चाहता हूं कि 10 साल तक जब सोनिया एवं मनमोहन सिंह की केंद्र में सरकार थी, उन 10 वर्षों में आपने मध्य प्रदेश को ग्रैंड राज के रूप में कितने रुपये दिए।
यह भी पढ़ें- जबलपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सभा स्थल पर हादसा, चार पुलिसकर्मी घायल
उन्होंने आगे कहा कि मैं यह प्रश्न लगातार 15 दिनों से कर रहा हूं लेकिन, वह जवाब नहीं दे रहे हैं। मैं भी बनिया का बेटा हूं, हिसाब-किताब लेकर आया हूं। मैं आपको बताना चाहता हूं कि मनमोहन सरकार ने मध्य प्रदेश को 10 वर्षों में केवल 2 लाख करोड़ रुपए ग्रांट के रूप में दिए थे, जबकि 10 साल की तुलना में 9 वर्षों में ही नरेंद्र मोदी की सरकार ने मध्य प्रदेश को 6,33,000 करोड़ रुपये देने का काम किया है।
राहुल गांधी ने विदिशा में जनसभा को किया संबोधित
राहुल गांधी मंगलवार को मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदिशा में जनसभा को संबोधित करने के दौरान भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर का बेटा देवेंद्र करोड़ों रुपये की बात ऐसे कर रहा है, जैसे बच्चे कंचे की बात करते हैं। उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का तूफान आने वाला है। प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी को 150 सीट से जिताने का काम करेगी।
टीकमगढ़ के खरगापुर में बोले- राहुल गांधी
राहुल गांधी विदिशा के बाद टीकमगढ़ के खरगापुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार दो तरह की होती है। एक अरबपतियों के लिए काम करने वाली, दूसरी किसान, मजदूर, युवाओं के लिए काम करती है। अरबपतियों वाली सरकार चुनने से सिर्फ भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार होगा।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
4 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines