MP Assembly Election 2023 : देश में इस चुनावी मौसम चल रहा है, सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा करने में लगी हैं। वहीं नेताओं के जुबानी जंग में भी उबाल देखने को मिल रहा है। इंडिया गठबंधन पर समाजवादी पार्टी को सीट न दिए जाने पर जब मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘अरे भाई छोड़ो अखिलेश-वखिलेश’ । कमलनाथ के बयान आने के बाद, जमकर सियासत देखने को मिल रही है। उनके बयान पर अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव ने कहा, कांग्रेस के बड़े नेताओं को सोच समझकर बोलना चाहिए क्योंकि यूपी में बिना समाजवादी पार्टी के कांग्रेस, भाजपा को नहीं हरा सकती।
यूपी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की चुटकी
कमलनाथ के द्वारा अखिलेश यादव पर दिए गए बयान पर यूपी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी चुटकी ली है। मौर्य ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि, अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के मुखिया हैं, इसलिए मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ को उनके बारे में ऐसा बयान नहीं देना चाहिए, अखिलेश यादव का नाम आदर से लिया जाना चाहिए।
अजय राय के बयान पर भी विवाद
इतना ही नहीं अखिलेश यादव के कांग्रेस को धोखेबाज बताए जाने के बाद यूपी कांग्रेस अजय राय समाजवादी ने भी उनकी पार्टी को लेकर आरोप लगाए। जिसके बाद अखिलेश यादव ने उन्हें ‘चिरकुट टाइप’ का नेता बताया। अजय राय के बयान पर शिवपाल ने कहा, देखिए कांग्रेस को इन छोटे नेताओं पर रोक लगाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा, कांग्रेस की जिम्मेदारी बनती है अगर भाजपा को हटाना है तो विपक्ष को एकजुट होना होगा। गौरतलब बात है कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के हवाले से 6 सीटों पर गठबंधन करने की बात कही थी।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
2 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
2 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines