Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कल यानी 17 नवंबर को मतदान होना है, जिसके लिए राज्य में बुधवार शाम छह बजे से प्रचार-प्रसार बंद हो गया है। इस बीच विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश में प्रत्याशियों से लेकर केंद्रीय नेताओं तक सभी ने लगातार जनसभाएं की लेकिन, चुनाव प्रचार के लिए सभाएं लेने के मामले में सीएम शिवराज सिंह चौहान सबसे आगे रहे। इस दौरान सीएम शिवराज ने प्रदेश के 230 विधानसभा क्षेत्रों की 165 सीटों पर पहुंचकर वहां सभाएं ली।
सेमीफाइनल की तर्ज पर लड़ रही चुनाव
दरअसल, पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव को बीजेपी लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल की तर्ज पर लड़ रही है। इसके लिए अन्य भाजपा नेताओं ने भी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगाई। वहीं, भाजपा की बात करें तो, सीएम शिवराज के बाद दूसरे नंबर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रहे। उन्होंने करीब 80 सभाएं लीं। वहीं, पीएम नरेन्द्र मोदी ने आचार संहिता लगने से पहले 11 बार मध्य प्रदेश का दौरा किया था तथा आखिरी के सात दिनों में 14 सभाएं और एक रोड शो इंदौर में किया। इसी तरह, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी चार दिन मध्य प्रदेश में प्रचार किया।
यह भी पढ़ें- MP Election 2023: प्रियंका का सीएम शिवराज पर तंज, बोलीं- एक्टिंग में ‘अमिताभ’ काम की बात पर ‘असरानी’
केंद्रीय मंत्रियों ने संभाली कमान
इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मध्य प्रदेश के कई जिलों में प्रचार की कमान संभाली। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अनुराग ठाकुर, निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी समेत कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में सभाएं की।
कमल नाथ-दिग्विजय सिंह की सभाओं का शतक
वहीं, कांग्रेस पार्टी की ओर से कमल नाथ और दिग्विजय सिंह ने भी सभाओं का शतक पूरा किया है। कांग्रेस में चुनाव प्रचार का मोर्चा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ और दिग्विजय सिंह ने संभाला। इस दौरान दोनों सौ से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचे। कमल नाथ ने 114 सभाएं और रोड शो किए तो पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी 125 विधानसभा क्षेत्रों की सभाओं में पहुंचे। अपने प्रचार के दौरान उन्होंने सभा कम और कार्यकर्ता सम्मेलन अधिक किए।
इस दौरान पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आठ सभाओं और एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने दो रोड शो, आठ सभाएं और एक नुक्कड़ सभा की तथा राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी आठ सभाएं और एक रोड शो किया।
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
8 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
8 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
8 hrs agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
10 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
1 day agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
1 day agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
2 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
2 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
2 days ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines