Controversy over voting in Khandwa without EC permission(शब्बीर अहमद ): मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 17 नवम्बर को समाप्त हो चुके हैं। इस बीच भोपाल के खंडवा में इलेक्शन कमीशन की अनुमति के बिना वोटिंग करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद यह पूरा मामला केंद्रीय चुनाव आयोग के पास पहुंच चुका है।
यह भी पढ़ें-2018 का चुनाव और वर्तमान सीट व अनुमान का आंकलन; किसको कितनी मिलेगी बढ़त
खंडवा में 20 नवंबर को पोस्टल बैलेट से हुई वोटिंग
एमपी के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने केंद्रीय इलेक्शन कमीशन से जवाब मांगा है। चौंकाने वाली बात यह है कि जिला निर्वाचन अधिकारी को बिना बताए 123 डाकपत्र डलवाए गए हैं। बता दें कि यहां पर 17 नवंबर की बजाय 20 नवंबर को पोस्टल बैलेट से वोटिंग हुई थी।
मामले के बारे में राज्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन का कहना है कि इसकी जानकारी केंद्रीय चुनाव आयोग को दे दी गई है, अब आदेश मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
चुनाव आयोग की अनुमति के बिना मतदान
प्रदेश में मतदान की तारीख 17 नवंबर तय की गई थी, जहां 230 सीटों पर मतदान हुआ, लेकिन खंडवा में चुनाव आयोग की अनुमति के बिना तीन दिन बाद मतदान कराया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने भेजी गई रिपोर्ट में इन वोटों को शून्य घोषित करने को कहा गया है।
बता दें कि जिले की चारों विधानसभा सीटों पर इस बार बीजेपी ने पंधाना और खंडवा विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार बदलकर महिलाओं को मौका दिया है। खंडवा से जहां बीजेपी ने कंचन तन्वे पर भरोसा जताया है, वहीं पंधाना से बीजेपी ने हाल ही में कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुईं छाया मोरे को मैदान में उतारा है।
संबंधित खबरें
एमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
12 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines