MP-Rajasthan Border Dispute: मध्य प्रदेश और राजस्थान में सीमा विवाद लंबे समय से चल रहा है। दोनों राज्यों में सीमाओं को लेकर अब तक सहमति नहीं बन पाई है। इसी मुद्दे पर दोनों राज्यों के राज्यपालों के बीच सात जुलाई को राजस्थान के उदयपुर में एक बैठक होने जा रही है।
15 जिलों के कलेक्टर एसपी भी होंगे शामिल
राजस्थान और मध्य प्रदेश के जिन जिलों में विवाद चल रहा है, उन जिलों के कलेक्टर और एसपी भी बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक उदयपुर के संभागीय आयुक्त कार्यालय के सभागार में होगी। बता दें कि दोनों राज्यों के बीच लंबी सीमा लगती है। ऐसे में राज्यों के बीच चल रहा सीमा विवाद लंबे समय से चल रहा है।
इन जिलों की सीमाओं पर है विवाद
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल इस मुद्दे पर सहमति बनाने की कोशिश करेंगे। राजस्थान के जिन जिलों में विवाद है, राजस्थान के धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बारा, बांसवाड़ा, झालावाड़, कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ जिलों की सीमाओं को लेकर विवाद है। इसी तरह मध्य प्रदेश के मध्य प्रदेश के झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा जिलों की सीमा में भी विवादै है।
ऐसे में दोनों राज्यों की कोशिश है कि दोनों के बीच चर्चा कर समस्याओं का निस्तारण किया जाए। इस बैठक में राजस्थान व मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जिलों की सीमा विवाद से लेकर अन्य जो भी समस्याएं हो रही है। उसको लेकर चर्चा की जाएगी और मिल बैठकर समाधान भी किया जाएगा।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines