MP and Rajasthan Between MoU For Water Project: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव राज्य को हर एक क्षेत्र में सक्षम बनाने के लिए नए-नए तरीके आजमा रहे हैं। इसी के तहत प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने पार्वती-कालीसिंध-चम्बल अंतर्राज्यीय नदी लिंक प्रोजेक्ट की शुरुआत की। इस संयुक्त प्रोजेक्ट की पहल के लिए कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में पानी की एक-एक बूंद का उपयोग होगा।
मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच MoU साइन
संबोधन में मोहन यादव ने कहा कि आज मध्य प्रदेश और राजस्थान सरकार की तरफ से चंबल-पार्वती-कालीसिंध की जल-धाराओं के उपयोग को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने बताया कि दोनों राज्यों के बीच इस प्रोजेक्ट के काम को लेकर MoU साइन हुआ है। इस समझौते के तहत मध्य प्रदेश के ग्वालियर, राजगढ़, मुरैना, श्योपुर समेत 13 जिलों में पीने का पानी और सिंचाई की सुविधाओं को बढ़ाया जा सकेगा। इस दौरान सीएम मोहन ने वादा किया कि इस प्रोजेक्ट से मिलने वाले पानी का एक-एक बूंद का राजस्थान और मध्य प्रदेश में उपयोग होगा। इससे दोनों राज्यों के विकास में नया इतिहास लिखा जाएगा।
यह भी पढ़ें: 6 महीने में चौथी बार Bhopal Airport को बम की धमकी, फिर अफवाह ने उड़ाई नींद
72 हजार करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट
अपने संबोधन के दौरान सीएम मोहन यादव ने बताया कि यह प्रोजेक्ट 72 हजार करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है। आज का दिन मध्य प्रदेश के इतिहास में सुनहरे अक्षरों से लिखा जाएगा। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्यों के हित होते रहते हैं, लेकिन देश हित से बड़ा कोई हित नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान ने रेगिस्तान में भी पर्यटन को विकसित कर दिया है। हमारे यहां धार्मिक पर्यटन की काफी बड़ी संभावना है। धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से ओंकारेश्वर-महाकालेश्वर मध्य प्रदेश में ही हैं।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
3 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
5 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
6 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
12 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
14 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
15 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
16 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
17 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
17 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines