MP 54 Candidates File Nomination 2nd Phase: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने की प्रक्रियाएं जारी हैं। राज्य में दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन भरने के चौथे दिन कुल 33 प्रत्याशियों ने 46 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि 28 मार्च से लेकर अब तक कुल 54 उम्मीदवारों ने नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं। इसी के साथ निर्वाचन पदाधिकारी ने यह भी याद दिलाया है कि दूसरे चरण के चुनाव के लिए 4 अप्रैल 2024 तक प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
पदाधिकारी ने दी जानकारी
नामांकन की जानकरी देते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 3 अप्रैल 2024 को टीकमगढ़ (अजा) में 3 उम्मीदवारों ने, दमोह में 7 अभ्यर्थियों, खजुराहों में 7 प्रत्याशियों, सतना में 3 उम्मीदवारों, रीवा में 6 अभ्यर्थियों, नर्मदापुरम में 5 प्रत्याशियों और बैतूल (अजजा) में 2 उम्मीदवारों की तरफ से 46 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इसी साथ अब दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या 54 हो गई है।
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के ‘आग’ वाले बयान पर MP सीएम मोहन यादव का पलटवार, बोले- उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता
26 अप्रैल को होगा मतदान
इसी के साथ निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने वाले सभी उम्मीदवारों के शपथ पत्र और बाकी जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट: https://affidavit.eci.gov.in/ मौजूद हैं। नागरिक चाहें तो अपने क्षेत्र के प्रत्याशी से जुड़ी जानकारी इस साइट पर जाकर पढ़ सकते हैं। राज्य में दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा। 4 अप्रैल 2024 तक प्रत्याशी दूसरे चरण के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
2 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
7 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
8 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
8 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
9 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
10 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
12 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines