Kuno Park Cheetah: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीते के शावक की मौत की खबर आई है। बताया जा रहा है कि मादा चीता ज्वाला के एक शावक ने आज बड़े बाड़े में दम तोड़ दिया। जिसके बाद पिछले दो महीने में इस शावक को मिलाकर चार चीतों की मौत हो चुकी है।
मौत का कारण फिलहाल पता नहीं
बताया जा रहा है कि कूनो में मादा चीता ज्वाला ने 27 मार्च को जिन चार शावकों को जन्म दिया था। उनमें से 1 की आज मौत हुई है। हालांकि अब तक शावक की मौत का कारण पता नहीं चल सका है। लेकिन इस घटना के बाद से ही कूनो पार्क प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है।
दो महीने में चार चीतों की मौत
बता दें कि पिछले 2 महीनों के दौरान कूनो नेशनल पार्क में चार चीतों की मौत हो गई है। सबसे पहले शावकों के जन्म से दो दिन पहले ही मादा चीता साशा की मौत हुई थी, इसके बाद चीता उदय और दक्षा की मौत हुई थी। जबकि अब एक शावक की मौत हुई है। इस बात की पुष्टि वन संरक्षक जेएस चौहान ने की है।
27 मार्च को मादा चीता ज्वाला ने चार शावकों को जन्म दिया थआ। जिस पर पीएम मोदी से लेकर सीएम शिवराज सभी ने खुशी जताई थी। इन चार शावकों के आने के बाद कूनो नेशनल पार्क में चीतों की संख्या 23 हो गई थी। लेकिन अब चार चीतों की मौत के बाद यह संख्या घटकर फिर से 20 हो गई है। फिलहाल पार्क प्रबंधन चीते के शावक की मौत को लेकर जांच में जुटा है।
संबंधित खबरें
₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
10 hrs agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
13 hrs agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
15 hrs agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
17 hrs agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
17 hrs agoसीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
18 hrs agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
1 day ago'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
2 days agoग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एक्शन
3 days agoग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 14 मौतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines