Kuno Cheetah Project: कूनो नेशनल पार्क में अब तक तीन शावकों सहित पांच चीतों की मौत हो चुकी है। लगातार होती चीतों की मौत पर अब सुप्रीम कोर्ट ने भी चिंता जताई है। सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि अब तक दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से जितने चीते लाए गए थे। उनमें से 40 फीसदी की मौत हो चुकी है, ऐसे में मौत का यह आंकड़ा अच्छा नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने एक सुझाव भी दिया है।
कुछ चीतों को राजस्थान शिफ्ट करने का सुझाव
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने गुरुवार को सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार को एक सुझाव भी दिया है। जिसमें मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क के चीतो को राजस्थान शिफ्ट करने की सलाह भी दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केंद्र सरकार को राजनीति से ऊपर उठकर कूनो से कुछ चीतों को राजस्थान शिफ्ट कर देना चाहिए। यह काम केवल इसलिए न किया जाए कि वह विपक्षी पार्टी की सरकार हैं तो इस पर विचार करना चाहिए।’
सकारात्मक कदम भी उठाने होंगे
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ‘अब तक कूनो में आठ चीतों की मौत हो चुकी है। जिनमें दो चीतों की मौत तो पिछले ही सप्ताह हुई थी। ऐसे में इन चीतों को अलग-अलग क्यों नहीं रखा गया है। इसलिए अब इस प्रोजेक्ट में कुछ सकारत्मक कदम भी हमें उठाने होंगे। तभी इसमें सुधार आएगा।’
केंद्र सरकार ने भी रखा अपना पक्ष
वहीं सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की तरफ से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने भी पक्ष रखा। जिसमें उन्होंने कहा कि ‘यह केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है। जिसमें सरकार अपना पूरा प्रयास कर रही है। जल्द ही इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट दाखिल की जाएगी। उन्होंने कहा कि नई जगह पर चीतों को बसाने के दौरान 50 प्रतिशत तक मौत को सामान्य माना जाता है।’
बता दें कि इस मामले में पीएम मोदी ने भी दो दिन पहले समीक्षा बैठक की थी। जिसमें उन्होंने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पूरे मामले में समीक्षा की बात कही है। वहीं सीएम शिवराज ने भी समीक्षा बैठक करके कूनो नेशनल पार्क में समीक्षा के निर्देश दिए हैं।
संबंधित खबरें
5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
13 mins agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
29 mins agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
30 mins agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
2 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
20 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
23 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
23 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
2 days agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines