हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कूनो में मादा चीता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, इस वजह से हुई थी मौत

विज्ञापन
kuno cheetah project

Kuno Cheetah Project: कूनो नेशनल पार्क में 9 चीतों की मौत हो चुकी है। जिनमें तीन शावक और 6 चीते शामिल हैं। हाल ही में एक मादा चीता की मौत हुई थी। जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। सीसीएफ नामीबिया की तरफ से ट्वीट कर कूनो में मादा चीता की मौत की वजह बताई है।

फ्लाई लार्वा संक्रमण से हुई मौत

मादा चीता धात्री की मौत का कारण फ्लाई लार्वा संक्रमण बताया गया है। उसे कीड़े पड़ गए थे, जिससे संक्रमण ज्यादा फैल गया और फिर उसकी मौत हो गई। चीता कंजर्वेशन फंड ने देर रात ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। पोस्टमॉर्टम के दौरान कूनो के डॉक्टरों के साथ सीसीएफ की टीम भी मौजूद थी। सीसीएफ ने बताया कि पार्क की टीम के साथ उनकी टीम के लोग पिछले 10 दिनों से धात्री को ट्रेंकुलाइज करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन वह ट्रेंकुलाइज नहीं हो पाई।

जबकि फ्लाई लार्वा संक्रमण की वजह से उसके गर्दन में लगी कॉलर आईडी को भी हटा दिया गया था। जबकि मादा चीता खुले जंगल में विचरण कर रही थी। इस दौरान धात्री ने इस दौरान जंगल में शिकार भी किया था। लेकिन समय से ट्रेंकुलाइज नहीं पाने की वजह से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

चीतों को बाड़े में लाने का किया जा रहा प्रयास 

वहीं कूनो नेशनल पार्क के प्रबंधन का कहना है कि अब बेहतर सामग्री से निर्मित कॉलर आईडी का परीक्षण कर उसे उपयोग में लाया जाएगा, क्योंकि चीतों को ट्रेंकुलाइज करने में कॉलर आईडी की जरुरत पड़ती है। जबकि बचे हुए सभी चीतों की स्वास्थ्य टीम लगातार निगरानी कर रही है। इसके अलावा जो चीते खुले जंगल में घूम रहे है। उन्हें भी बाड़े में लाने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी देखें: चुनाव साल में युवाओं को साधने में जुटी सरकार,युवाओं से संवाद करेंगे CM Shivraj

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola