Kamalnath statement after lose MP assembly election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे कल 3 दिसम्बर को सामने आ चुके हैं। नतीजे आने के बाद सूबे में सवाल उठ रहे हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ क्या राज्य की सियासत में बने रहेंगे या सन्यास लेकर दिल्ली चले जाएंगे। इस सवाल पर न्यूज 24 के रिपोर्टर सब्बीर अहमद से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि वह दिल्ली नहीं जाने वाले, बल्कि मध्य प्रदेश में बने ही रहेंगे।
राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात
कमलनाथ ने प्रदेश में हार के बाद कहा कि वह राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने दिल्ली जाएंगे। उन्होंने बताया कि वह दिल्ली से दो-तीन दिन में लौटकर मध्य प्रदेश वापस आएंगे और फिर से पार्टी के प्रयासों में जुट जाएंगे। वहीं कमलनाथ ने बताया कि कल विधायक प्रत्याशियों की बैठक बुलाई गई है, उनसे मुलाकात करेंगे। बैठक में हार पर समीक्षा की जाएगी।
एक तरफ जश्न, दूसरी ओर छाया मातम
मध्य प्रदेश चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद भाजपा प्रत्याशियों के यहां पर जश्न का माहौल है। वहीं कांग्रेस विधायक विनय सक्सेना के यहां पर सन्नाटा छाया हुआ है। कल तक जहां लोगों की भीड़ लगा करती थी अब वह दरबा खाली पड़ा है। बहरहाल, कांग्रेस अब समीक्षा के बाद पता अपनी हार का पता लगाएगी। बता दें कि भाजपा को इस बार प्रदेश में 163 सीट तो वहीं कांग्रेस को 66 सीट हासिल हुई हैं। इस बार शिवराज के मंत्रिमंडल के 13 मंत्रियों को भी हार का सामना करना पड़ा। शिवराज सिंह को बुधनी से बड़ी जीत हासिल हुई है।
संबंधित खबरें
CM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
2 hrs agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
15 hrs agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
18 hrs agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
1 day agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
1 day agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
1 day agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines