Jitu Patwari on Kamalnath: कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के बीजेपी में जाने की अटकलों के बीच मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीते पटवारी ने बड़ा बयान दिया है। मीडिया के सामने आकर उन्होंने कमलनाथ और नकुलनाथ के बीजेपी में जाने संबंधी खबरों का खंडन किया। उनका कहना था कि मेरी आज और कल लगातार कमलनाथ जी से बात हो रही है वह कांग्रेस छोड़कर किसी अन्य पार्टी में नहीं जा रहे हैं।
कमलनाथ और संजय गांधी की दोस्ती कांग्रेस में सभी जानते हैं
जीतू पटवारी का यह बयान उस समय आया है जब कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ भोपाल से दिल्ली पहुंचे हैं। यहां उनके बीजेपी के नेताओं से मिलने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। जीतू पटवारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि हमने भी मीडिया पर पूर्व सीएम कमलनाथ जी को लेकर चल रहीं खबरें देखी हैं। लेकिन मैं बता दूं कि कमलनाथ जी 70 के दशक से कांग्रेस से जुड़े हैं। वह और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी जी साथ काम करते थे। उन्होंने आगे कहा कि इंदिरा जी तो कमलनाथ जी को अपना तीसरा बेटा कहती थीं और हर कांग्रेसी संजय गांधी और कमलनाथ जी की गहरी दोस्ती को जानता है।
कमलनाथ के बीजेपी में जाने की बातें कोरी अफवाह
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आगे कहा कि कमलनाथ जी निडरता के साथ कांग्रेस के लिए काम करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। उनके बीजेपी में जाने की जो खबरें फैलाई जा रही हैं वह निराधार है। उन्होंने आगे कहा कि कमलनाथ जी कांग्रेस छोड़कर कहीं नहीं जा रहे। उनके बीजेपी में जाने संबंधी सभी बातें अफवाह हैं। कमलनाथ जी हमेशा कांग्रेस के बुरे समय में उसके साथ रहे हैं, वह कहीं नहीं जाने वाले।
ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: क्या गांधी परिवार के बिना लड़ा जाएगा उत्तर प्रदेश का चुनाव?
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 hr agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 hr agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines