MP News: केंद्र सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाया है। जिसको लेकर देशभर में चर्चा शुरू हो गई है कि मोदी सरकार ससंद के विशेष सत्र में ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ का प्रस्ताव ला सकती है। ऐसे में इस मुद्दे पर नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी आनी लगी है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ पर बड़ा बयान दिया है। जबकि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
राज्यों की अनुमति लेना भी जरूरी
दरअसल, जब कमलनाथ से ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा ‘एक देश एक चुनाव यह संविधान संशोधन का विषय है, इसका केवल राज्यसभा और लोकसभा में पास होना ही पर्याप्त नहीं है, इसके लिए देश के सभी राज्यों की अनुमति होना भी आवश्यक है। क्योंकि राज्यों की अनुमति के बिना ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ नहीं हो सकता है।’ बता दें कि अब इस मुद्दे पर सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस के नेता ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ का विरोध जता रहे हैं।
वीडी शर्मा ने किया समर्थन
वहीं कमलनाथ से इतर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ पर जनमत के आधार पर फैसला होने की बात कही है। उनका कहना है कि वन नेशन, वन इलेक्शन और वन राशन पर चर्चा हुई हैं, ऐसे कई काम देश में हुए हैं वन इलेक्शन पर चर्चाएं होती रही हैं। जनता के बहुमत के आधार पर प्रधानमंत्री इस बात का फैसला लेंगे।’
बता दें कि जब से संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने की बात सामने आई है, तभी से देश में ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ पर चर्चा हो रही है। हालांकि अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन देश में अब इस मुद्दे पर चर्चा जारी है।
ये भी देखें: सुपरस्टार Shah Rukh Khan बोले-‘Jawan’ के साथ जुड़ा है सबसे भरोसेमंद नाम News24 MPCG
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
16 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines