MP News: मध्य प्रदेश में साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है, जिसके लिए कांग्रेस लंबे समय से चुनावी तैयारियों में जुटी है। कमलनाथ खुद हर काम को लेकर एक्शन में हैं। अब उन्होंने एक और बड़ा फैसला लिया है। कमलनाथ ने चुनाव की जिम्मेदारी एक प्रोफेशनल चुनावी रणनीतिकार को सौंपी है, जो प्रशांत किशोर के करीबी भी रहे हैं।
चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस
दरअसल, कमलनाथ ने प्रोफेशनल चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के करीबी सुनील कानूनगोलू को कांग्रेस की तरफ से चुनाव रणनीति की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी कंपनी आगामी चुनाव में एमपी में कांग्रेस के लिए रणनीति बनाएगी। बताया जा रहा है कि यही टीम 2023 विधानसभा का कैंपेन भी डिजाइन करेगी। इसके अलावा टीम कुछ सॉन्ग और हर विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से रणनीति तय करेगी।
और पढ़िए – CM शिवराज ने कमलनाथ पर कसा तंज, कहा-उम्र हावी होने लगी है, जानिए क्यों कही यह बात
नकुलनाथ के बंगले को बनाया वॉर रूम
कमलनाथ ने अपने बेटे और कांग्रेस सांसद नकुलनाथ के भोपाल स्थित निवास को वॉर रूम बनाया है। बताया जा रहा है कि जिम्मेदारी मिलने के बाद से ही सुनील कानूनगोलू की टीम ने भोपाल में डेरा डाल लिया है। यह टीम सोशल मीडिया, विधायकों का सर्वे और जमीनी फीडबैक जैसे काम भी करेगी। ताकि चुनाव तक पूरी तैयारियां की जा सके। इसके अलावा सरकार की योजनाओं का जनता से फीडबैक लिया जाएगा, ताकि जनता से फीडबैक लेने के बाद काउंटर रणनीति बनाई
और पढ़िए – इंदौर पहुंचे शशि थरूर ने राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान, कमलनाथ से की मुलाकात
प्रशांत किशोर के करीबी है सुनील
खास बात यह है कि सुनील चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के करीबी बताए जाते हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए प्रशांत किशोर और सुनील ने मिलकर ही प्लानिंग बनाई थी। ऐसे में कमलनाथ का उनको जिम्मेदारी सौंपना अहम माना जा रहा है। क्योंकि साल के आखिर में होने वाला विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए बेहद अहम है।
संबंधित खबरें
'राज्य सभा' चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
2 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
19 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
20 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
21 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
21 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
1 day agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines