MP Politics: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले इस्तीफों का दौर जारी है। बीजेपी के विधायक वीरेंद्र सिंह रघुवंशी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देते हुए सिंधिया सर्मथकों पर कई आरोप लगाए हैं। वहीं वीरेंद्र सिंह रघुवंशी के इस्तीफे पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी प्रतिक्रिया दी है।
चुनाव में आवागमन चलता रहता है
दरअसल, बीजेपी विधायक ने इस्तीफा देते हुए सिंधिया समर्थको पर कई आरोप लगाए हैं, जिस पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का कहना है कि चुनाव के माहौल में आवागमन चलता रहता है, चुनाव के 2 महीने पहले त्यागपत्र देना उनकी मंशा बताता है कि वह क्या करना चाहते हैं।’ बता दें कि वीरेंद्र सिंह रघुवंशी कभी सिंधिया समर्थक ही माने जाते थे, लेकिन उनसे अनबन के चलते पहले वह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे, जबकि अब बीजेपी छोड़कर एक बार फिर उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकले हैं।
कांग्रेस पर साधा निशाना
सिंधिया ने कहा ‘मध्यप्रदेश में इतिहास में परिवर्तन एक बार हुआ था। जब मेरी दादी मां ने डीपी मिश्रा की सरकार को सबक सिखाया था। 2020 में कांग्रेस की सरकार ने किसान, नौजवान, महिलाओं से वादाखिलाफी की थी। 15 महीनों की सरकार में भ्रष्टाचार का आलम था। एक साथ 6 कैबिनेट मंत्री ने सरकार से त्यागपत्र दिया था, लेकिन आज हम देख रहे हैं कि चुनाव के 2- 4 महीने पहले त्यागपत्र दिया जाता है। आज अगर कांग्रेस की सरकार होती तो ग्वालियर में एयरपोर्ट, एलिवेटेड रोड, एक हजार बिस्तर का अस्पताल नहीं बन पाता। लाड़ली बहना योजना शुरू नहीं हो पाती। ये सब भाजपा ने किया है।’
वहीं चुनाव को लेकर सिंधिया ने कहा कि बीजेपी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। मध्य प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की तैयारी कर रहे हैं। गडकरी जी, राजनाथ जी सभी उपस्थित होंगे। मध्यप्रदेश का इतिहास है कि हमने विकास और खुशहाली के लिए काम किया है और आगे भी हम काम करेंगे।’
जिनके दिल नहीं मिले वह गले मिल रहे हैं
इसके अलावा मुंबई में हो रही INDIA गठबंधन की बैठक पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जिन लोगों के कभी दिल नहीं मिलते थे,आज वे लोग गले मिल रहे हैं। सिद्धांत और मूल्य कभी नहीं मिलते थे, आज वह लोग हाथ मिला रहे हैं, गले मिल रहे है। जिन्होंने एक दूसरे पर केवल कटाक्ष ना किया हो, एक दूसरे के सीबीआई केस बनाये हो। वो सब आज अब एक ही टेबल पर बैठ रहे हैं। इसके पीछे एक ही कारण है, सत्ता की भूख है, कुर्सी का प्यार है। लेकिन देश की जनता ने वह बार-बार कह दिया है। उनका विश्वास और प्यार पीएम नरेंद्र मोदी के साथ है।’
ये भी देखें: महिलाओं को शिवराज सरकार का बड़ा तोहफा
संबंधित खबरें
₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
17 mins agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
2 hrs agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
5 hrs agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
6 hrs agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
7 hrs agoसीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
8 hrs agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
22 hrs ago'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
2 days agoग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एक्शन
3 days agoग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 14 मौतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines