Jabalpur under-construction flyover collapses: मध्य प्रदेश के जबलपुर में दर्दनाक हादसा सामने आया। शनिवार को यहां एक फ्लाइओवर के निर्माण कार्य के दौरान हादसा हो गया। जिसमें 6 मजदूर नाले की मिट्टी धसने से दबकर घायल हो गए। इसमें से एक मजदूर की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, मदन महल थाना अंतर्गत शिवाजी चौक के पास फ्लाइओवर के नीचे नाला बनाया जा रहा है। इसी निर्माण के दौरान यहां हादसा हो गया। घटना के बाद घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जबलपुर के मुख्य पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मदन महल थाने के सामने शिवाजी चौक पर फ्लाइओवर निर्माण किया जा रहा था। जिसमें निर्माण कार्य के दौरान जमीन में गड्ढा खोदकर मलबा इकट्ठा किया गया था। इसी दौरान नीचे कुछ मजदूर काम कर रहे थे। मलबा नीचे गिर जाने से 6-7 मजदूर इसमें दब गए।
उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। हमें एक की मौत की जानकारी मिली है। आगे की जांच चल रही है। जिन मजदूरों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, उन्हें खतरे से बाहर बताया जा रहा है। रितेश कुमार ने आगे कहा- इस मामले में प्रथम दृष्टया लापरवाही का मामला सामने आया है। उस पर हम जांच कर रहे हैं।
इनपुट: विपिन श्रीवास्तव
ये भी पढ़ें: MP: कोचिंग संस्थाओं को कानून के दायरे में लाने वाली याचिका पर High Court ने केंद्र व राज्य सरकार से मांगा जवाब
संबंधित खबरें
CM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
4 hrs agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
16 hrs agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
20 hrs agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
1 day agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
1 day agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
2 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines