हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

इश्क में अंधी बेटी बाप-भाई की हत्या करके भागी; MP पुलिस ने जारी किए लड़की और बॉयफ्रेंड के पोस्टर

Jabalpur Double Murder Case Update: जबलपुर पुलिस जिले के बहुचर्चित बाप-बेटे दोहरे हत्याकांड मामले में फरार आरोपी मुकुल और मृकत की बेटी की तलाश जारी है। पुलिस वॉन्टेड पोस्टर जारी करक दोनों पर इनाम की घोषणा की है।

विज्ञापन

Jabalpur Double Murder Case Update: मध्य प्रदेश के जबलपुर पुलिस जिले के बहुचर्चित बाप-बेटे दोहरे हत्याकांड मामले में फरार आरोपी मुकुल को अभी तक ढूंढ नहीं पाई है। ऐसे में कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने फरार दोनों आरोपी की तस्वीर के साथ वॉन्टेड के पोस्टर जारी किया है और साथ ही उसके ऊपर इनाम की भी घोषणा की गई है। जिसे देश के अलग-अलग राज्यों की पुलिस के पास भेज दिया है। साथ ही बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, ट्रेन, बस सार्वजनिक जगहों पर चिपका दिया है।

पिता-भाई के हत्यारे के साथ बेटी फरार

बता दें कि 14 मार्च की रात को जबलपुर के सिविल लाइन थाना इलाके के मिलेनियम कॉलोनी में हुए डबल मर्डर ने सभी को दहला कर दिया। कॉलोनी में रहने वाले रेलवे अफसर राजकुमार विश्वकर्मा और उनके 8 साल के बेटे तनिष्क की किसी ने तेजधार हथियार से हत्या कर दी और लाश को फ्रिज में रख दिया। वहीं विश्वकर्मा की बेटी भी घर से गायब थी। इस हत्या के बारे में खुद विश्वकर्मा की बेटी ने अपने रिश्तेदारों को वॉयस मैसेज जरिए बताया था। पुलिस जांच में पता चला कि लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड मुकुल के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया है। तब से ही विश्वकर्मा की बेटी और आरोपी मुकुल फरार हैं। फरार दोनों आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे हैं और अब तक उत्तर प्रदेश के मथुरा, मुंबई, गोवा, बैंगलोर और विशाखापट्टनम में स्पॉट किया जा चुका है।

यह भी पढे़ं: Jabalpur News: 6 साल का इश्क, शारीरिक संबंध और अब…गर्लफ्रेंड को कार से कुचला, रॉड से पीटा

पुलिस ने जारी किया वॉन्टेड पोस्टर 

वारदात को बीते 50 दिन के बाद भी पुलिस इन हत्यारों को ढूंढने में नाकाम रही। हालांकि जबलपुर पुलिस लगातार दोनों का पीछा कर रही है। अब पुलिस ने अलग-अलग राज्यों के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, ट्रेन, बस सार्वजनिक जगहों पर आरोपी की तस्वीर के साथ वॉन्टेड के पोस्टर लगवा दिए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी मुकुल की जानकारी देने के लिए एक नंबर भी जारी किया है। आरोपी की जानकारी देने वालों का नाम पता गुप्त रखा जाएगा और उसे इनाम भी दिया जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें