अजब MP की गजब बारात: नाचने के दौरान बारातियों को न लगे गर्मी, किया गजब का जुगाड़

Indore unique procession

Indore unique procession

विज्ञापन

MP News: शादी में सबसे ज्यादा ध्यान मेहमानों का रखा जाता है। मेहमानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए लोग तरह-तरह की सुविधाएं जुटाते हैं। कुछ ऐसा ही इंदौर में देखने को मिला है। जहां एक बारात में बारातियों के लिए ऐसा इंतजाम किया गया। जिसे सब देखते ही रह गए।

बारातियों के लिए लगाए गए कूलर

दरअसल, पूरा मामला अजब-गजब इंदौर का है। यहां रहने वाले अपनी सुविधा के लिए कुछ ऐसा कर जाते हैं जो कि उन लोगों के लिए मिसाल बन जाता है। इंदौर में 7 मई को एक शादी समारोह था। जब बारात निकली तो दूल्हा घोड़े पर था और बाराती सड़कों पर नाच रहे थे। लेकिन लगातार इतनी गर्मी थी कि बारात में 11 कूलर लगाए गए थे। इन कूलरों को लेकर लोग साथ में चल रहे थे, ताकि बारातियों को डांस करने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

Advertisment

देखने लायक था नजारा

इंदौर में निकली इस बारात का नजारा देखने लायक था। जो भी लोग बारात में कूलर देखते तो सब हैरान रह जाते। क्योंकि आम तौर पर लोगों ने पहले ऐसा नजारा कभी नहीं देखा था। ऐसे में कूलर वाली बारात का वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह बारात थी सुधांशु रघुवंशी की जो एक होटल के मालिक हैं और 7 मई को इंदौर में उनकी शादी का बाना निकल रहा था। बाना इमली बाजार से रामबाग तक निकलने वाला था। जहां पर बाने में कूलर लेकर कुछ लोग चल रहे थे। लोगों को किसी तरह से नाच गाने में दिक्कत ना हो इसके लिए उन्होंने कूलर के इंतजाम किए थे। ऐसे में यह बारात चर्चा का विषय जरूर बनी हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ