Indore Sub-inspector Beating Viral Video Case: मध्य प्रदेश के इंदौर में ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर के साथ मारपीट के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा कि मध्य प्रदेश में अब पुलिसवाले भी सुरक्षित नहीं हैं। एमपी के पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी इस घटना का वीडियो शेयर करके राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। इस मामले में इंदौर के एडिशनल डीसीपी रामस्नेही मिश्रा का भी बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि इस मामले के 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कांग्रेस ने उठाए सवाल
वहीं, इस मामले को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने इस वीडियो को अपने X पर शेयर करते हुए लिखा कि ‘इंदौर में थर्ड-डिग्री की सिक्योरिटी है! इसके भी गुंडे पुलिसवाले को पीट रहे हैं।’ उन्होंने आगे लिखा कि सीएम मोहन यादव को टैग करते हुए भोपाल-इंदौर के बीच वंदे भारत ट्रेन के किराये का तंज कसते हुए कानून व्यवस्था के लिए समय निकालने को कहा है।
क्या है पूरा मामला?
मालूम हो कि इंदौर के बाणगंगा थाना में ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर तेरेश्वर इक्का ने बुधवार रात कार में शराब पी रहे 4 युवकों को शराब पीने से रोका था। इससे नाराज युवकों ने पहले तो सब इंस्पेक्टर का वायरलेस सेट छीना, फिर जमकर पीटा। इतना ही नहीं, उन लोगों ने सब इंस्पेक्टर को गाड़ी में बैठाकर जबरदस्ती माफी मंगवाई और उसका वीडियो भी बनवाया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया।
यह भी पढ़ें: दहेज हत्या में सास-ससुर और पति को फांसी, बरेली कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
पुलिस का एक्शन
इस मामले पर इंदौर के एडिशनल डीसीपी रामस्नेही मिश्रा का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि पीड़ित सब इंस्पेक्टर ने जब पुलिस को इसकी सूचना दी, तो पुलिस ने तुरंत इस पर कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें से एक जोबट जेल में तैनात जेल प्रहरी भी शामिल है। बाकी 2 आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं।
संबंधित खबरें
CM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
6 hrs agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
19 hrs agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
22 hrs agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
1 day agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
1 day agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
2 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines