मध्य प्रदेश के रहने वाले राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम अपने हनीमून के लिए मेघालय के शिलांग पहुंचे थे, लेकिन यह सफर एक दर्दनाक हादसे में बदल गया। राजा रघुवंशी का शव बरामद हो चुका है, जबकि उनकी पत्नी सोनम की तलाश अब भी जारी है। NDRF समेत कई एजेंसियां सोनम की खोजबीन में लगी हैं।
हत्या की आशंका, फोरेंसिक जांच जारी
प्रारंभिक जांच में यह संदेह जताया जा रहा है कि राजा की हत्या किसी धारदार लकड़ी काटने वाले औजार से की गई है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मेघालय के मुख्यमंत्री ने बयान दिया कि दोषियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
वहीं अब राजा रघुवंशी की मां का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि अगर मेरे बेटे के कातिल मेरे सामने आ जाएं तो मैं उन्हें टुकड़े-टुकड़े कर दूंगी… मेरे राजा ने किसी का क्या बिगाड़ा था? अगर सरकार सच्चाई जानना चाहती है तो मामले की CBI जांच होनी चाहिए।”
सोनम के जीवित होने की उम्मीद
राजा की मां ने बहू को लेकर कहा कि मेरा दिल कहता है कि सोनम जिंदा है, बस वो मिल जाए। अगर वो वापस आ जाए, तो हम अपने राजा को उसी में देखेंगे। लेकिन जिन्होंने मेरे बेटे को मारा, उन्हें फांसी होनी चाहिए।”
पुलिस पर लापरवाही के आरोप
परिजनों ने शिलांग पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि FIR दर्ज करने में पुलिस ने लापरवाही बरती और घटना के बाद रात 8 बजे FIR दर्ज हुई है। इसके अलावा, होटल मालिक, ट्रेवल गाइड और कार ड्राइवर से अभी तक कोई पूछताछ नहीं की गई है।
खून लगा रेनकोट मिला, फोरेंसिक जांच जारी
सोनम की तलाश कर रही टीम को एक खून से सना हुआ रेनकोट मिला है, जो शिलांग के पास सोहरा इलाके में मावक्मा रोड के पास बरामद किया गया। पुलिस ने कहा कि रेनकोट पर कुछ संदिग्ध दाग हैं, लेकिन यह खून है या नहीं, इसकी पुष्टि फोरेंसिक जांच के बाद ही हो पाएगी।
SIT गठित, 60 से अधिक लोग तलाश में जुटे
जांच को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए पुलिस ने एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है। इसके अलावा, NDRF, SDRF, अग्निशमन विभाग, आपातकालीन सेवाएं, SOT और स्थानीय स्वयंसेवकों सहित 50 से 60 से अधिक लोग सोनम की तलाश में जुटे हैं।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
16 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
21 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
21 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
21 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
23 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines