आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें इंदौर से पुणे जा रही यात्री स्लीपर बस एक कंटेनर से टकरा गई। इस टक्कर के बाद बस में आग लग गई, जिससे ड्राइवर समेत 8 यात्री घायल हो गए। पूरी बस के आग का गोला बनने से पहले करीब 30 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया था। आग की लपटों और धुएं ने पूरे इलाके भयानक मंजर में तब्दील कर दिया था, लेकिन समय रहते राहत कार्य शुरू होने से बड़ा नुकसान टल गया।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार एक निजी ट्रैवल की स्लीपर बस रविवार शाम करीब 7 बजे इंदौर से पुणे के लिए रवाना हुई। इस बस में करीब 30 यात्री सवार थे। पीथमपुर के पास आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर करीब 8 बजे बस एक कंटेनर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस केबिन से धुआं निकलने लगा। धुएं को देखकर यात्रियों ने बस से बाहर निकलना शुरू कर दिया और देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।
मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड और पुलिस
घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया और यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। वहीं, सीट पर फंसे चालक को यात्रियों ने बड़ी मुश्किल से निकाला।
दूसरी बस से भेजे गए यात्री
हादसे के बाद बस ऑपरेटर ने यात्रियों के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की। बस के कंडक्टर ने बताया कि कंटेनर से धुआं उठ रहा था, जिस कारण चालक को कुछ भी नजर नहीं आया। अचानक बस कंटेनर से टकरा गई और उसमें आग लग गई।
संबंधित खबरें
मध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
3 hrs agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
20 hrs agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
1 day agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
1 day agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
2 days agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
2 days agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
2 days agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines