Indore Crime News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की छात्रा से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक मनचले ने छात्रा का गला रेतकर जान लेने की कोशिश की। 23 वर्षीय युवक को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। वारदात के बाद इंदौर के लोगों में गुस्सा देखने को मिला। हिंदू संगठनों के आह्वान पर सांवेर इलाके में शुक्रवार को आधे दिन तक बाजार बंद रखे गए। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार इंदौर शहर से 40 किलोमीटर दूर स्थित सांवेर कस्बे में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की पहचान अमन शेख के तौर पर हुई है, जिसने गुरुवार दोपहर को छात्रा के ऊपर हमला किया।
यह भी पढ़ें – Union Budget 2025: वित्त मंत्री ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण, GDP की रफ्तार को लेकर सामने आया अनुमान
हमले के बाद छात्रा को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। छात्रा की हालत इलाज के बाद खतरे से बाहर बताई गई है। बताया जा रहा है कि छात्रा और आरोपी ने एक ही कॉलेज से पढ़ाई की थी। पासआउट होने के बाद से आरोपी लगातार उसका पीछा कर रहा था। उस पर बातचीत के लिए दबाव बनाता था। युवती ने आरोपी के साथ बात करने से इनकार कर दिया था, लेकिन आरोपी बाज नहीं आ रहा था। गुरुवार को आरोपी ने फिर पीछा किया और बात करने से मना करने पर गला रेत दिया।
सख्त कार्रवाई की मांग
घायल छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया कि शेख पिछले 3 साल से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। मना करने पर वह उनको धमकी देता था। छात्रा पर हमले के बाद हिंदू संगठनों ने रोष जाहिर किया। हिंदू संगठनों ने शुक्रवार को आधे दिन के बंद का आह्वान किया था, जिसके परिणामस्वरूप बाजार और अन्य प्रतिष्ठान बंद रखे गए। पुलिस के अनुसार सांवेर में हालात फिलहाल शांतिपूर्ण हैं।
यह भी पढ़ें:Union Budget 2025: गोल्ड से लेकर इनकम टैक्स तक, पूर्व वित्त सचिव ने बताया बजट से क्या है उम्मीद
आरोपी अमन शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। घटना ने इलाके में महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
8 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
23 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines