मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का राज्यसभा का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त होने जा रहा है. दिग्विजय सिंह इस वक्त राज्यसभा सांसद हैं, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया है कि वे अब राज्यसभा नहीं जाना चाहते.
पत्रकारों से चर्चा के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे अब दिल्ली की राजनीति की बजाय मध्य प्रदेश में सक्रिय भूमिका निभाना चाहते हैं. सूत्रों के मुताबिक उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भी यह संदेश दे दिया है कि वे प्रदेश में पूरा समय देना चाहते हैं.
कांग्रेस वर्ष 2028 में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट चुकी है. ऐसे में दिग्विजय सिंह की भूमिका को अहम माना जा रहा है. सूत्र बताते हैं कि दिग्विजय सिंह मई महीने से अगले ढाई साल तक चरणबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे. इस दौरान वे हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की जमीनी पकड़ बढ़ाने पर काम करेंगे.
पार्टी सूत्रों के अनुसार दिग्विजय सिंह का फोकस कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना और चुनावी रणनीति तैयार करने पर रहेगा. माना जा रहा है कि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव का फायदा कांग्रेस 2028 के विधानसभा चुनाव में उठाना चाहती है. दिग्विजय सिंह के इस फैसले को प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस की नई रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है, जिसमें पार्टी का जोर एक बार फिर जमीनी स्तर पर संगठन को खड़ा करने पर है.
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
3 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
4 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
4 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
5 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
6 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
9 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
10 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines