मध्यप्रदेश: ग्वालियर एयरपोर्ट देश के सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डों में से एक होगा। ग्वालियर हवाई अड्डे के राजमाता विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल का विस्तारीकरण कार्य 450 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को ग्वालियर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल के विकास की आधारशिला रखी।
समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया उपस्थिति रहे। सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मामलों और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा “ग्वालियर में राजमाता विजयाराजे सिंधिया हवाई अड्डा नवीनतम सुविधाओं के साथ सबसे आधुनिक हवाई अड्डों में से एक है। जिस समर्पण के साथ इस हवाई अड्डे की सावधानीपूर्वक योजना बनाई गई है मुझे लगता है कि यह ग्वालियर एयरपोर्ट देश के सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डों में से एक होगा।
आगे अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा “पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में बुनियादी ढांचे का बहुत बड़ा विकास हुआ है। पहले एक साल में 375 किमी रेलवे लाइन बिछाई गई थी। आज 1,458 किमी बिछाई जा रही है। अमित शाह ने राज्य में भाजपा सरकार के काम की सराहना की और कहा “मोदी ने हर गरीब को बिजली, हर गरीब को घर, हर घर में शौचालय, 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कार्ड और हर गरीब को मुफ्त राशन दिया है।”
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
20 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
21 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
1 day agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 day agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 day agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
2 days agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines